फैशन

अब आया मल्टीकलर लैम्पशेड का फैशन, घर को देते है शानदार लुक

एक्सपर्ट्स के मुताबिक कॉटन लैम्पशेड हमेशा से ही इंटीरियर की रंगत को बढ़ाते हैं, ऐसे में इनमें ब्लॉक प्रिंट का एक्सपेरिमेंट देखा जा रहा है।

less than 1 minute read
May 22, 2018
lampshade design for home

देश का ट्रेडिशनल वियरेबल आर्ट ब्लॉक प्रिंट इन दिनों लैम्पशेड्स में छाया हुआ है। न सिर्फ भारतीय बल्कि फॉरेनर्स भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इन लैम्पशेड्स में डिफरेंट-डिफरेंट ब्लॉक प्रिंट्स को पसंद किया जा रहा है। खासकर फ्लोरल और शिबोरी का ट्रेंड देखा जा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कॉटन लैम्पशेड हमेशा से ही इंटीरियर की रंगत को बढ़ाते हैं, ऐसे में इनमें ब्लॉक प्रिंट का एक्सपेरिमेंट देखा जा रहा है।

लाइट के हिसाब से कलर
मार्केट में अवेलेबल लैम्पशेड्स काफी कलरफुल नजर आ रहे हैं। इन्हें लाइट के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इनमें इस तरह के ब्लॉक प्रिंट का यूज किया जाता है, जिनकी चमक लाइट के साथ बढ़े। आप इन्हें थीम बेस्ड भी तैयार करवा सकते हैं, जैसे रूम का कलर ब्लू हैं, तो आप इंडिगो कॉटन लैम्पशेड लगा सकते हैं। इन्हें न सिर्फ टेबल लैम्प पर लगाया जा सकता है, बल्कि यह वॉल लैम्प पर भी खूब फबते हैं।

ये भी पढ़ें

गर्मियों में सनबर्न से यूं करें अपनी त्वचा की सुरक्षा, खूबसूरती भी बढ़ जाएगी

ज्योमैट्रिक पैटर्न भी हिट
इनमें ज्योमैट्रिक पैटर्न का रुझान भी देखा जा रहा है। एक्सपर्ट निहारिका के अनुसार यदि आप घर को कंटेम्परेरी लुक देना चाहते हैं, तो ज्योमैट्रिक पैटर्न परफे क्ट रहता है।

फॉर ट्रेंडी लुक
हर रूम के हिसाब से लैम्पशेड देखे जा रहे हैं। बैम्बू के लैम्पशेड का रूझान हमेशा से ही रहा है, लेकिन लोगों की पसंद को देखते हुए इसमें भी काफी इनोवेशन हो गए है। फिगर से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक कॉटन लैम्पशेड की रौनक बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के रूम में उनके फे वरिट कार्टून कैरेक्टर्स के लैम्पशेड भी लगवाए जा रहे हैं। मालवीय नगर निवासी निधि जोशी के मुताबिक उन्होंने भी अपने बेटे की पसंद को देखते हुए कार्टून कैरेक्टर्स के लैम्पशेड लगवाए हैं, जो वॉल की रंगत को बढ़ा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

इन दिनों ट्रेडिशनल ब्राइड्स को भा रहा है नया अंदाज, आप भी ट्राई करें
Published on:
22 May 2018 09:34 am
Also Read
View All