
indian bridal dress makeup
इंडियन ब्राइडल स्टाइल में इन दिनों काफी एक्सपेरिमेंट देखने को मिल रहे हैं। खासकर वो एसेसरीज कैरी की जा रही है, जिन्हें एथनिक वियर के साथ आसानी से देखा नहीं जाता था। लेकिन इन दिनों गर्ल्स न सिर्फ साड़ी व लहंगे जैसे ट्रेडिशनल वियर पर स्पोट्र्स शूज पसंद कर रही हैं, बल्कि आई वियर भी प्रिफर कर रही हैं, जो उन्हें कूल लुक देता है।
बोल्ड लुक को प्रिफरेंस
वेडिंग या फिर फैमिली फंक्शन में कुछ अलग दिखने की चाह में आउटफिट्स के साथ एक्सेसरीज का काफी अलग यूज हो रहा है। गर्ल्स के मुताबिक ये उन्हें बोल्ड और यूनीक लुक देता है, जो उनकी पर्सनैलिटी को भी बढ़ाता है। पिछले दिनों शहर में हुई एक वेडिंग में दुल्हन की फैंड्स और सिस्टर्स ने लहंगे के साथ ग्लासेस पहने हुए थे।
सेलेब्रिटीज से इंस्पायर्ड
हाल ही सोनम कपूर की वेडिंग में उनकी बहन रिया ने भी लहंगे के साथ स्पोट्र्स शूज पहने थे। इसी तरह एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कई बार साड़ी पर शूज पहने नजर आ चुकी हैं। हाल ही दुल्हन बनीं शहर की शिल्पा चौधरी भी कंगना से काफी इंस्पायर्ड हैं।
रहते हैं कम्फर्टेबल
गर्ल्स के मुताबिक लहंगे व साड़ी पर शूज कम्फर्टेबल रहते हैं। कई बार हील्स काफी अनकम्फर्टेबल लगते हैं। दूसरी ओर ट्रेडिशनल वियर पर ग्लासेस पर्सनैलिटी को निखारते हैं।
Published on:
18 May 2018 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allफैशन
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
