फैशन

जूनियर गर्ल्स के लिए प्लाजो

किड्स फैशन : बच्चों में भी पॉपुलर है फ्लेयर्ड पैंट स्टाइल

less than 1 minute read
Oct 22, 2017
kids fashion
kids fashion

किड्स फैशन : बच्चों में भी पॉपुलर है फ्लेयर्ड पैंट स्टाइल

जूनियर गल्र्स के लिए भी प्लाजो पैंट्स को पसंद किया जा रहा है। प्लेन और प्रिंटेड दोनों ही तरह के प्लाजो ट्रेंड में हैं।

प्लेन-प्रिंट कॉम्बिनेशन

प्लाजो यदि प्रिंटेड हो तो इसके साथ प्लेन टॉप पहनें यदि प्लाजो प्लेन हो तो फ्लोरल या एब्सट्रेक्ट प्रिंट वाला टॉप चुनें। बेल्ट, ब्रेसलेट के साथ चंकी या कॉस्ट्यूम ज्वैलरी इसके लुक को और निखारेगी।

इस लुक के लिए ब्लैक प्लाजो के साथ मल्टीकलर टॉप चुना जा सकता है। ज्वैलरी भी पहनी जा सकती है।

रंग-बिरंगे प्लाजो

इन दिनों 3डी और ग्राफिक प्रिंट वाले प्लाजो भी पसंद किए जा रहे हैं। इनमें कमर की टाइट फिटिंग होती है, जबकि नीचे की ओर इसका वॉल्यूम बढ़ता जाता है। कम और ज्यादा दोनों ही घेर में ये अवेलेबल हैं। प्लाजो अब फॉर्मल और कैजुअल वियर दोनों में ही पसंद किए जाने लगे हैं।

चेहरे के लिए मेकअप ब्रश

आ पको मेकअप के दौरान कई तरह के ब्रश की जरूरत होती है। यदि आपको इनकी ज्यादा जानकारी नहीं है तो यहां आप उनके नाम और उनसे किए जाने वाले कामों के बारे में जान सकती हैं-

स्किन पर फाउंडेशन या बेस बनाने के लिए फाउंडेशन ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेबल घना और मजबूत होता है, जिससे बेस स्मूथ बनता है।
मेकअप करने के बाद इसे ब्लैंड करने के लिए काबुकी ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। इसका पिछला हिस्सा छोटा होता है और सेबल गोल होता है।
मेकअप के बाद अतिरिक्त अतिरिक्त पाउडर और कॉस्मेटिक्स को हटाने के लिए फैन ब्रश का इस्तेमाल होता है। इसका सेबल हैंड फैन की तरह अद्र्ध चंद्राकार होता है।
मजबूत सेबल की ही एक और ब्रश है-ब्लशर ब्रश। इसका इस्तेमाल ब्लशर लगाने के लिए होता है।
फ्लैट और ओवल सेबल की ब्रश से आप आईशैडो लगा सकती हैं।