
fashion
यह मत सोचिए कि वेडिंग सीजन में आप सिर्फ परंपरागत परिधान ही पहन सकती हैं। आप अपने वेस्टर्न आउटफिट्स को भारतीय टच देकर उन्हें खास तरीके से तैयार कर सकती हैं और वेडिंग सीजन में अपने स्टाइल का जादू चला सकती हैं।
डिजाइनर कुर्ती
आप कुर्ती को वेस्टर्न टच देकर शानदार दिखा सकती हैं। इसकी लैंथ को असिमैट्रिक रखा जा सकता है और इस पर साइड कट भी रखे जा सकते हैं। रंगों के कॉम्बिनेशन से आप इस परिधान को और भी आकर्षक बना सकती हैं। लॉन्ग ईयररिंग्स और ब्रेसलेट इस आउटफिट के साथ ज्यादा अच्छा लगेगा।
वन पीस ड्रेस
इन दिनों वन पीस ड्रेस भी काफी पसंद की जा रही है। वेडिंग सीजन के लिए हैवी वर्क वाली फ्लोरल ड्रेस चुनिए जो अलग-अलग रंगों मेंं हो। साथ ही यह फ्लोर लेंथ होगी तो आपके स्टाइल में चार चांद लगा देगी। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा रखा जा सकता है। एसेसरीज में आप बड़ा बैग रखें और फ्लैट हील फुटवियर का इस्तेमाल करें।
इंडो वेस्टर्न सूट
अनारकली सूट से यदि आप बोर हो गई हैं तो इसके कट्स के साथ आप वेस्टर्न डे्रस ट्राई कर सकती हैं। इस पर आप एम्ब्रॉइडरी वर्क चुनिए और इसके साथ मैचिंग पैंट पहनें। इसके अलावा आप किसी भी तरह के सूट को वेस्टर्न टच दे सकती हैं। इनके साथ मैचिंग ज्वैलरी पहनें।
वन पीस ड्रेस के अलावा आप पंजाबी सूट भी पहन सकती हैं। इन दिनों एम्ब्राइडरी वाले जॉर्जेट सूट चलन में हैं। इनके अलावा क्रेप सिल्क और कॉटन स्ट्रेट सूट भी पहन सकती हैं।
इस सीजन में ऑफ शोल्डर ट्रेंड को भी आजमा सकती हैं। यह लहंगा, साड़ी या सूट सभी पर अच्छा लगता है। साड़ी को ट्रेंडी बनाने के लिए ऑफ-शोल्डर ब्लाउज पहना जा सकता है।
साड़ी, लहंगा, घाघरा, स्कर्ट या के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। फैब्रिक में आप जॉर्जेट, सिल्क, ब्रोकेड पहन सकती हैं। गोल्ड व सिल्वर टच वर्क हर तरह के परिधानों के साथ अच्छा लगेगा।
Published on:
22 Oct 2017 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allफैशन
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
