फैशन

Lehenga For Women : शादी में दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो वेलवेट के जगह कैरी करें ये लहंगा

Lehenga For Women : शादी जैसे खास दिन दुल्हन का सबसे खूबसूरत दिखना लाजिम होता हैं। अगर अपने लुक को ग्लैमरस और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं तो इन लहंगा को जरूर ट्राई कर सकती हैं।

3 min read
Dec 09, 2024
Lehenga For Women

Lehenga For Women : शादी का दिन एक दुल्हन के लिए जीवन का सबसे खास और यादगार पल होता है और इस दिन का हर एक लुक इम्पोर्टेन्ट होता है। हर दुल्हन चाहती है कि वह अपनी शादी में सबसे खूबसूरत और शानदार नजर आए और इसके लिए सही लहंगा चुनना बहुत जरूरी होता है। कई बार दुल्हनें यह सोचने में उलझ जाती हैं कि लहंगा भारी हो या हल्का और कौन सा फैब्रिक सबसे अच्छा रहेगा।

अगर आप भी अपने शादी (Lehenga For Women) के दिन को खास और Attractive बनाना चाहती हैं तो सिल्क लहंगा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं, सिल्क लहंगे के कुछ बेहतरीन डिजाइन और स्टाइल टिप्स के बारे में जो आपके शादी के लुक को खूबसूरत बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Bollywood style Lehenga Tips: अपनी रिसेप्शन लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अपनाएं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लहंगा टिप्स

Lehenga For Women : गोटा पट्टी वर्क वाला सिल्क लहंगा

आजकल गोटा पट्टी वर्क काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी इस ट्रेंड को अपनाना चाहती हैं तो गोटा पट्टी वर्क वाला सिल्क लहंगा (Gota Patti Work Silk Lehenga) पहन सकती हैं। खासकर लाल रंग में यह लहंगा खूबसूरत दिखता है। गोटा वर्क का चमकदार टच और लहंगे के बॉर्डर पर डिजाइन इस लहंगा को शानदार लुक देता है। आप इसके साथ दुपट्टा हैवी वर्क पहन सकते हैं, जो आपके लुक को और भी खास बना सकता हैं।

थ्रेड और स्टोन वर्क वाला सिल्क लहंगा

अगर आप कुछ ज्यादा ग्लैमरस और Attractive लुक चाहती हैं तो थ्रेड और स्टोन वर्क वाला सिल्क लहंगा (Thread and stone work silk lehenga) पहन सकती हैं। इस लहंगे में पूरी डिजाइन पर हैवी वर्क किया जाता है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाता है। इस लहंगा का ब्लाउज डिजाइन भी बहुत प्यारा होता है। आप इसे हल्के जूलरी के साथ पेयर कर सकती हैं, जिससे आपका लुक और भी स्टाइलिश हो सकता है। इस लहंगे के साथ आप वेलवेट दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

जरदोजी वर्क वाली सिल्क लहंगा

अगर आपको हैवी और डिटेल वर्क पसंद है तो जरदोजी वर्क वाला सिल्क लहंगा (Zardozi work silk lehenga) ट्राई कर सकती हैं। यह लहंगा आपको एक शानदार और एलिगेंट लुक देगा। जरदोजी के खूबसूरत डिजाइन और सिल्क का बेहतरीन मेल आपको हर किसी के अलग और खूबसूरत दिखा सकता हैं। आप इस लहंगा के साथ नेट फैब्रिक से बनी चुनरी भी पहन सकती हैं, जो आपके लुक को और भी खूबसूरत बनाएगी।

चंदेरी सिल्क लहंगा

अगर आप हल्के और एलीगेंट लुक की तलाश में हैं तो चंदेरी सिल्क लहंगा (Chanderi silk lehenga) परफेक्ट रहेगा। यह लहंगा न केवल हल्का होता है, बल्कि इसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों टच होते हैं। इसे किसी भी शादी के फंक्शन में आसानी से पहन सकती हैं और यह आपको एक सोफिस्टिकेटेड और क्लासी लुक देगा।

Also Read
View All

अगली खबर