वेडिंग का जितना उत्साह दूल्हा-दुल्हन में होता है, उससे कहीं ज्यादा रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों में दिखाई देता है।
जयपुर। वेडिंग का जितना उत्साह दूल्हा-दुल्हन में होता है, उससे कहीं ज्यादा रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों में दिखाई देता है। यही वजह है कि वे इसे एंजॉय करने का कोई मौका नहीं छोडऩा चाहते। शादी में वे सबसे अलग दिखें, इसे लेकर भी अब एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। शादियों का सिलसिला शुरू हो चुका है और इस बार कुछ वेडिंग के नए ट्रेंड भी सामने आने लगे हैं। कुछ इसी तरह का ट्रेंड सामने आया है मस्करेड और डोमिनो मास्क को लेकर। न्यू ईयर और हैलोवीन पार्टीज तक सीमित रहने वाले ये मास्क अब बारातियों पर छाने लगे हैं। वेस्टर्न वेडिंग्स में काफी पहले पॉपुलर हो चुके ये मास्क अब इंडियन वेडिंग ट्रेंड में शामिल हो रहे हैं। डिफरेंट कलर, डिजाइन और स्टाइल में आ रहे ये मास्क जयपुराइट्स को लुभाने लगे हैं। लिहाजा ऑफलाइन व ऑनलाइन मार्केट में इनकी डिमांड बढऩे लगी है।
कुछ अलग दिखना है...
वेडिंग एक्सपर्ट संजीव ने बताया कि मस्करेड मास्क को लेकर वेडिंग्स में अवेयरनेस आई है। अब कुछ अलग हटकर दिखने का क्रेज बारातियों की डिमांड में है। इसलिए गेदरिंग और प्री व पोस्ट वेडिंग इवेंट्स के लिए मस्करेड व डोमिनो मास्क को सजेस्ट किया जा रहा है। ये मार्केट में सबसे ज्यादा हॉट और ट्रेंड्स में इन हैं। इन्हें जहां विभिन्न वैरायटीज में ऑनलाइन मंगाया जा सकता है, वहीं ऑफलाइन भी उपलब्ध हैं। यदि थीम के अनुसार वेडिंग प्लान की गई हो तो इसे आसानी से कस्टमाइज कर बनाया जा सकता है। इसीलिए बजट वेडिंग्स में भी ये मास्क शामिल होने लगे हैं। इसे द्वार पर बारातियों को गिफ्ट किया भी जाने लगा है। शॉप चेन ओनर अनमोल गर्ग ने बताया, वेडिंग सीजन में वेलकम माला, टैग्स, लेजर कट में ब्रूचेज जैसे स्टाइलिश और ट्रेंडी एसेसरीज की डिमांड होने लगी है।
यहां से शुरू हुए मास्क
मास्क का ऑरिजन ९ हजार साल पहले हुआ था। विभिन्न सभ्यताओं में इसे रिचुअल और सेरेमनीज में इस्तेमाल किया जाने लगा। मस्करेड मास्क को लेकर प्रयोग इटली के पॉपुलर इवेंट मस्करेड बॉल में होने लगे। तब से इसे एंटरटेनमेंट और इंग्लिश वेडिंग्स में इस्तेमाल किया जाने लगा।