फैशन

दीवारों से लेकर गार्डन एरिया तक हर जगह छाया पाइनेपल क्रिएशन डेकोरेशन

घर में डेकोर के रूप में यूज होने लगी है पाइनेपल थीम, सज रहा घर का कोना-कोना
less than 1 minute read
Apr 18, 2018
pineapple home decoration tips in hindi
pineapple decoration for home

पाइनेपल न सिर्फ फ्रूट के रूप में ताजगी भर रहा है, बल्कि इसकी डिजाइन अब घर की खूबसूरती में भी ताजगी ला रही है। पाइनेपल थीम को लेकर होम डेकोर होने लगा है, जो बेहद यूनीक लुक देता है। घर के हर कोने में पाइनेपल थीम से सजाया जा सकता है। वॉल पेंटिंग से लेकर फैब्रिक्स और फ्लावर पॉट में पाइनेपल थीम इंट्रोड्यूज की गई है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

सिम्पल वॉल पर सज रहा है पाइनेपल
लिविंग रूम के सिम्पल वॉल पर पाइनेपल पेटिंग्स खूब फबती है। आप किसी भी कलर की वॉल पर इस तरह की पेंटिंग्स लगा सकते हैं। इनमें न सिर्फ हैंडमेड पेंटिंग्स लगाई जा रही है, बल्कि डिजिटल पाइनेपल प्रिंट के साथ भी एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। पेंटिंग के अलावा वॉल डैकल्स और स्टीकर्स में भी पाइनेपल डिजाइन का यूज बढ़ रहा है।

गार्डन एरिया को बनाएं यूनीक
पाइनेपल क्रिएशन गार्डन एरिया में भी अप्लाई कर सकते हैं। गार्डन या फिर बालकनी एरिया में पाइनेपल आकार के पॉट्स सजाए जा सकते हैं। इसके अलावा सिम्पल से टेरिस को भी ये काफी यूनीक लुक देते हैं, कलरफुल पॉट्स पर खिले पौधे बिल्कुल पाइनेपल ही लगते हैं।

फैब्रिक्स पर भी छाया अट्रेक्शन
पाइनेपल डिजाइंस होम फैब्रिक्स पर भी छाई हुई है। कुशन कवर से लेकर बेडशीट, सभी में इस थीम को देखा जा सकता है। साथ ही कर्टंस पर भी ये खूब फब रहा है। इनके अलावा आप इसे फर्नीचर पर भी इसे अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन मार्केट में इस तरह के प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं। ऑनलाइन में भी वॉल पेंटिंग से लेकर फैब्रिक्स और फ्लावर पॉट में पाइनेपल थीम इंट्रोड्यूज की गई है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। आप भी इनमें से अपनी रूचि अनुसार मनपसंद डिजाइन छाट कर अपने घर की रौनक में चार चांद लगा सकते हैं।

Published on:
18 Apr 2018 09:11 am