
home decoration tips vastu tips in hindi
हम अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए अपने घर को कुछ इस सजा सकते हैं, जो हमारे स्ट्रेस को रिवील करने में हमारी मदद करें। ऐसे कई डेकोरेटिव टिप्स हैं, जिसके जरिए आप अपने घर को खूबसूरत लुक देने के साथ पॉजिटिव वाइब्स भी ला सकते हैं। पत्रिका प्लस में एक्सपट्र्स की सलाह के साथ हम ऐसे ही होम डेकोर को पेश कर रहे है, ताकि जैसी ही आप अपने घर में एंटर करें, वहां की फीलिंग आपके स्ट्रेस को भुलाकर आपकी न्यू एनर्जी दे।
नेचर के नजदीक
अपने घर को डेकोर करने का सबसे अच्छा पार्ट घर में प्लांट्स डेकोरेशन है। एन्वॉयरमेंटलिस्ट सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि क्योंकि प्लांट्स लिविंग थिंग्स में आते हैं और ऑक्सीजन देते हैं, ऐसे में इनमें खास पॉजिटिव एनर्जी होती है। आप घर के जिस कोने (कमरे) में इन्हें लगाते हैं, वहां हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है। पौधे प्रदूषण को कम करके प्योरीफायर्स का काम करते हैं। प्लांट डेकोरेशन के लिए इंग्लिश आईवी, अरिका पाम, सेज, गुलदाऊदी, तुलसी , एलोवीरा, ऑर्किड ट्री, मनी प्लांट्स , लकी बैंबो , रोजमेरी , जेसमीन और पीस लिली जैसे कई पौधे हैं। घर में फिश एक्वेरियम भी काफी फायदेमंद होते हैं।
ब्लू और लाइट कलर इफेक्ट
टैरो और रेकी एक्सपर्ट संगीता लेखी ने बताया कि हमारी शरीर के साथ सात चक्रों का काफी महत्व होता है, जो डिफरेंट कलर्स को प्रजेंट करते हैं। यहीं वजह है कि कलर्स भी हमें रिलेक्स मूड देते हैं। आप घर में ऐसे कलर्स का यूज डेकोरेशन में करें, जो आप सूकून दे सके। ब्लू और ग्रीन ऐसे कलर्स हैं, जो आपको रिलेक्स फील करवा सकते हैं। होम अरोमा में लेमन ग्रास, लवेंडर और एक्वा जैसे फ्रैग्रेंस भी आपकी मदद कर सकते हैं।
इमोजी - स्माइली डेकोरेशन
अपने और फैमिली के चेहरों पर स्माइल लाने के लिए आप घर में इमोजी- स्माइली डेकोरेशन भी करवा सकते हैं। स्माईली फेस आइकॉन को देखकर यकीनन आपके चेहरे पर भी स्माइल आ जाएगी। आप डेकोरेशन में कर्टेन से लेकर वॉल और होम प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल होने लगा है। लियोमिनस ग्लास वॉल डेकोरेशन भी घर की चमक से साथ सूकून का अहसास देगा।
इंटीरियर डिजाइनर मुकेश सोनी ने बताया कि वास्तु के अनुरूप नॉर्थ फेस पर फोकस करें, घर की एक वॉल प्रॉपर ऐसी हो, जिसमें स्पेस लाइट एंड वेटिलेशन का पूरा खयाल रखा जाएं।
Published on:
16 Apr 2018 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
