फैशन

Winter Honeymoon Dresses : सर्दियों में कर रहे हैं हनीमून प्लानिंग तो इन Trendy Dress आइडियाज से बनाएं अपना लुक खास

Winter Honeymoon Dresses : अगर आप भी इस सर्द मौसम हनीमून ट्रिप पर जानें का सोच रही हैं तो इन ड्रेस को कैरी कर खूबसूरत दिख सकती हैं।
3 min read
• •
Updated: 8 Dec 2024, 3:04 PM IST
Winter Honeymoon Dresses
Winter Honeymoon Dresses

Winter Honeymoon Dresses : सर्दियों का मौसम अपने आप में बेहद रोमांटिक होता है और अगर आप इस खूबसूरत मौसम में हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय और भी खास बन जाता है। लेकिन ठंड के मौसम में स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखना एक चुनौती हो सकता है। अगर आप ठंड से बचने के साथ-साथ फैशनेबल दिखना चाहती हैं तो सही आउटफिट्स को चुनना बेहद जरूरी है। सर्दियों में आपके पास कई तरह के आउटफिट्स की ऑप्शन होती हैं, जिन्हें आप अपने ट्रिप के दौरान अलग-अलग तरीकों से कैरी कर सकती हैं। आइए जानते हैं, हनीमून प्लानिंग (Winter Honeymoon Dresses) के दौरान कौन से आउटफिट कैरी करना चाहिए।

Winter Honeymoon Dresses : फर वाली जैकेट (Fur Jacket)

सर्दियों में फर वाली जैकेट आपके लुक को क्लासी और स्टाइलिश बनाती है। इसे आप कैजुअल या ट्रेंडी आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। हिना खान जैसे सेलेब्रिटीज को अक्सर इस तरह की जैकेट्स में देखा गया है। फर जैकेट को आप डेनिम, स्वेटर या ड्रेस के ऊपर पहन सकती हैं। जो आपको ठंड में भी ग्लैमरस दिखाएगा।

बफर जैकेट (Puffer Jacket)

अगर आप सर्दियों में थोड़ा हटकर और कूल लुक चाहती हैं तो बफर जैकेट आपके लिए सही चॉइस है। यह जैकेट ठंड से बचाने के साथ-साथ आपके लुक को भी बेहद स्टाइलिश बनाती है। इसे आप डेनिम, कुर्ती या लॉन्ग ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ एक सिंपल टी-शर्ट पहनकर आप एक परफेक्ट विंटर आउटफिट तैयार कर सकती हैं।

ब्लेजर (Blazer)

ब्लेजर सर्दियों के लिए एक वर्सेटाइल ऑप्शन है। इसे आप वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट्स के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। साड़ी, सूट, जींस या टी-शर्ट हर ड्रेस के साथ ब्लेजर का लुक बेहद शानदार लगता है। हनीमून पर आप इसे किसी पार्टी या डिनर डेट के लिए भी पहन सकती हैं। यह न केवल आपको स्टाइलिश दिखाएगा, बल्कि एक स्मार्ट और फॉर्मल टच भी देगा।

लॉन्ग कोट (Long Coat)

लोंग कोट ठंड के मौसम में आपको स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देता है। इसे बेल्ट के साथ पहनने से यह और भी खूबसूरत लगता है। आप इसे बूट्स और वूलन स्कार्फ के साथ पेयर करें तो यह लुक हनीमून डेस्टिनेशन पर चार चांद लगा देगा।

ओवरकोट (Overcoat)

ओवरकोट का ढीला और आरामदायक स्टाइल आपको कंफर्ट और स्टाइल दोनों देता है। इसे आप जींस, स्वेटर या स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। हाई हील्स और मफलर के साथ यह लुक और भी Attractive लगता है।

Updated on:
8 Dec 2024, 3:04 PM IST
Published on: