फतेहपुर

लव मैरिज के 5 महीने बाद ही पति और पत्नी ने किया सुसाइड; फांसी लगाकर की आत्महत्या

Crime News: लव मैरिज के 5 महीने बाद ही पति और पत्नी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दंपति द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

2 min read
Feb 20, 2026
AIIMS रायपुर की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, CCTV जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल...(photo-patrika)

Crime News: यूपी के फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लव मैरिज के 5 महीने बाद ही पति और पत्नी ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी के गढ़ में सेंध मारेगी BJP! ओपी राजभर बोले- जब भी सपा की सरकार रही, तब सिर्फ एक जाति…

UP News In Hindi: फतेहपुर में पति-पत्नी ने किया सुसाइड

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में किराए का कमरा लेकर रह रहे अमरजीत कुशवाहा (28) पुत्र सीताराम कुशवाहा और उसकी पत्नी रेखा सोनकर (25) ने गुरुवार की मध्य रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मध्य रात करीब 1:00 बजे दोनों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दंपति द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Uttar Pradesh News in Hindi: 5 महीने पहले दोनों ने की थी लव मैरिज

बताया जा रहा है कि अमरजीत कुशवाहा ने 5 माह पहले अपने गांव की ही रहने वाली रेखा सोनकर के साथ लव मैरिज की थी। दोनों बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में एक 4 मंजिल मकान में किराए के कमरे में लगभग एक महीने से रह रहे थे। पुलिस शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम सहित अन्य विधिक प्रक्रिया में लगी ही थी कि इस दौरान अमरजीत की पत्नी रेखा कहीं दिखाई नहीं दी। जब वह नहीं दिखाई दी तो नीचे और आसपास देखा गया, तो पाया गया कि रेखा ने भी छत की रेलिंग पर लगे सरिया के सहारे कपड़े सूखने की रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली है।

Crime News in Hindi: मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

घर में गुप्त कैमरे से रिकॉर्डिंग का खुलासा, देवर रखता था भाभी की हरकतों पर नजर, क्या है पूरा मामला

Also Read
View All

अगली खबर