फतेहपुर

‘मैं अतीक का आदमी हूं, हलक के अंदर पिस्टल डालकर गोली मार दूंगा’, वकील को भी दी धमकी दी, पूरा मामला है क्या?

Atiq Ahmed Name Threat: खुद को अतीक अहमद का आदमी बताकर शख्स ने कहा कि वह हलक के अंदर पिस्टल डालकर गोली मार देगा। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Apr 04, 2026
खुद को अतीक अहमद का आदमी बताकर दी धमकी। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Atiq Ahmed Name Threat: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में उधार रुपये को लेकर हुआ विवाद अब गंभीर आपराधिक मामले में बदल गया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि रुपये देने से मना करने पर उसके रिश्तेदार युवक ने खुद को माफिया अतीक अहमद का आदमी बताते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP के निर्देश पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

‘ना कोई छूटे, ना टूटे और ना रूठे’, डिप्टी CM मौर्य बोले- हनुमान जी की तरह अपनी शक्ति याद करें कार्यकर्ता

रिश्तेदार ही बना आरोपी

सदर कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर मोहल्ला निवासी महताब की पत्नी शगुफ्ता परवीन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया निवासी शारिक उर्फ राजा उनका दूर का रिश्तेदार है। पारिवारिक संबंध होने के कारण उसका घर आना-जाना लगा रहता था।

उधार रुपये लेकर मुकर गया आरोपी

पीड़िता के अनुसार, आरोपी शारिक अक्सर अपनी आर्थिक परेशानी का हवाला देकर उससे उधार रुपये लेता रहा। शुरू में विश्वास के आधार पर उसने कई बार पैसे दिए, लेकिन जब रकम बढ़ने लगी तो करीब 3 महीने पहले उसने और रुपये देने से साफ मना कर दिया।

धमकी देकर बनाया दबाव

महिला का आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने पर शारिक ने उसे डराने-धमकाने का सहारा लिया। उसने खुद को कुख्यात माफिया अतीक अहमद इलाहाबादी का आदमी बताते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा। इतना ही नहीं, उसने पिस्टल मुंह में डालकर गोली मारने जैसी गंभीर धमकी भी दी।

वकील को भी दी धमकी

घटना से घबराकर शगुफ्ता परवीन ने अपने अधिवक्ता मो. इरशाद अली को पूरी जानकारी दी। इसके बाद 26 मार्च को आरोपी ने WhatsApp कॉल के जरिए बार-बार संपर्क करने की कोशिश की। इस दौरान उसने महिला के वकील से भी बात की और उन्हें भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने वकील के सामने भी खुद को अतीक अहमद का आदमी बताया।

वीडियो साक्ष्य भी मौजूद

पीड़िता के अनुसार, अधिवक्ता और आरोपी के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो भी मौजूद है, जिसमें धमकी देने की बात रिकॉर्ड हुई है। यह वीडियो पुलिस जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पीड़िता की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

‘PM मोदी के खिलाफ आवाज नहीं उठाते राघव चड्ढा’, संजय सिंह के बयान के बाद AAP में बढ़ी दरार!

Also Read
View All

अगली खबर