फतेहपुर

मां की ममता और उत्पीड़न का दर्द:  दो बेटों को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी खाया, मचा कोहराम

Fatehpur News: फतेहपुर में घरेलू झगड़े का दर्दनाक अंत सामने आया। जब पत्नी ने दो बच्चों सहित खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। तीसरे को खिलाने जा रही थी। लेकिन हुआ भाग कर घर वालों को उसकी जानकारी दे दी।

2 min read
स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मासूम, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Tragic incident in Fatehpur: फतेहपुर में एक महिला ने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी खा लिया। तीसरे बच्चे को भी जहरीला पदार्थ देने के लिए जा रही थी, लेकिन वह मौके से भाग निकला और घर में जाकर इसकी जानकारी दी। मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों तीनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां एक डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। महिला सहित दो उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो बेटों को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी खाया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के धौरहरा गांव की निवासी राजकली (30) पत्नी रज्जन निषाद, अपने 6 वर्षीय पुत्र छोटू और एक वर्षीय पुत्र सौरभ को लेकर खेत में चली गई। अपने साथ में पानी की बोतल, गिलास और जहरीला पदार्थ भी ले गई थी। उसने जहरीले पदार्थ को पानी में घोलकर पहले दोनों बच्चों को दिया और फिर खुद भी पी लिया। घटना के समय शिवा (8) यमुना नदी में नहा कर वापस आ रहा था। रामकली ने शिवा को भी अपने पास बुलाया और जहरीला पदार्थ पीने के लिए दिया, लेकिन शिवा अपने भाइयों को तड़पता देख वहां से भाग गया और घरवालों को इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य केंद्र में एक को मृत्यु घोषित किया गया

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने देखा कि तीनों पर जहरीले पदार्थ का असर हो चुका था। आनन-फानन और सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 वर्षीय छोटू को मृत घोषित कर दिया। राजकली और सौरभ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर हैलेट रेफर कर दिया। पूरे घटनाक्रम से बेफिक्र राजा निषाद शराब के नशे में घर पर ही पड़ा रहा।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी?

परिजनों के अनुसार, रज्जन निषाद शराब पीने का आदी था और घर में रोजाना गाली-गलौज कर पत्नी और बच्चों की पिटाई करता था। बीते मंगलवार को भी उसने घर में मारपीट की। जिससे परेशान होकर राजकली ने खौफनाक कदम उठा लिया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दोनों का इलाज कानपुर हैलेट अस्पताल में चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में घटना का कारण घरेलू झगड़ा निकल कर सामने आया है।‌

Published on:
03 Jun 2026 01:02 pm