फतेहपुर

बाप बनने की इच्छा अधूरी थी, सपना देखकर कब्र से निकाली पत्नी की लाश

बाप बनना चाहता था, लेकिन प्रसव के दौरान पत्नी की हुई मौत

2 min read
Jun 20, 2018
बाप बनने की इच्छा अधूरी थी, सपना देखकर कब्र से निकाली पत्नी की लाश

फतेहपुर . एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नशेबाज ने सपना देखने के बाद इच्छा पूरी करने के लिए रात के अंधेरे में पत्नी की लाश को कब्र खोदकर बाहर निकाल लिया। इसी दौरान फावड़ा लगने से लाश से सिर अलग हो गया। रात के अंधेरे में लोगों ने कब्र के पास हरकत देखी तो करीब गए, जहां नशेबाज की हैवानियत को देखकर दंग रहे गए। मामला फतेहपुर के मलवां इलाके से जुड़ा है


बाप बनना चाहता था, लेकिन प्रसव के दौरान पत्नी की हुई मौत

ये भी पढ़ें

महिला को थाने में बुलाकर एसओ बोले, मैं रखूंगा तुम्हें अपने साथ और पति से उसका तलाक करवा दिया…

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर के मलवां इलाके के रावतपुर गांव का राकेश रैदास काफी समय से पुत्र का बाप बनने के लिए परेशान था। इधर-उधर इलाज कराने के बाद पत्नी किरन को गर्भ ठहर गया। ऐसे में राकेश की खुशी का ठिकाना नहीं था। दो दिन पहले जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान किरन की मौत गई तो राकेश के सपने बिखर गए। परिजनों ने आनन-फानन में किरन का अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे कब्र में दफन कर दिया। उधर, किरन की मौत से दुखी राकेश ने खुद को शराब के नशे में डुबो दिया था।


अंधेरे में कब्र से लाश निकाली, पूरी करना चाहता था इच्छा

रविवार की रात राकेश शराब के नशे में किरन की लाश को कब्र खोदकर बाहर निकाल लिया। इसी दौरान कुछ गांव वालों ने उसे लाश के साथ हरकतकरते देखा तो हल्ला मचाकर पकड़ लिया। राकेश के हाथ में किरन का सिर था, जबकि लाश कब्र के बाहर पड़ी थी। करीब ही एक बोरी भी बिछाई गई थी। राकेश की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस बारे में राकेश की नाबालिग बेटियों पूनम व पूजा ने बताया कि मां की मौत से पिता बहुत गम में थे। रात में नशे की हालत में कब्र से मां का शव खोदकर निकालने के बाद बोरी में भरकर गंगा में प्रवाहित करने जा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने पकड़ लिया। राकेश का कहना है कि जल्दबाजी में लाश का सिर अलग हो गया था।

दावा है कि पत्नी ने सपने में बताई थी राकेश की गलती

राकेश का कहना था कि बीती रात उसे सपने में पत्नी किरन नजर आई थी। किरन ने गुस्सा जताते हुए कहा था कि उसके शव को दफन करके अच्छा नहीं किया गया है। शांति चाहते हो तो तुरंत लाश को कब्र से निकालकर गंगा में प्रवाहित कर दो। इसी सपने के कारण वह किरन की इच्छा पूरी करने के लिए लाश को गंगा में प्रवाहित करना चाहता था। इस मामले में थानेदार अनूप सिंह का कहना है कि आरोपी ने कब्र से छेड़छाड़ की है और दफन शव को बाहर निकाले जाने से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। इसी वजह से सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अपनी देखरेख में शव को फिर वहीं दफन करा दिया।

ये भी पढ़ें

कच्ची उम्र में हुआ प्यार, परिवार वाले बने दुश्मन, तो उठाया बड़ा कदम

Published on:
20 Jun 2018 09:06 pm
Also Read
View All