2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्ची उम्र में हुआ प्यार, परिवार वाले बने दुश्मन, तो उठाया बड़ा कदम

कच्ची उम्र का प्यार में किशोरी ने वो कदम उठा लिया, जिसकी परिवारीजनों को कभी उम्मीद भी नहीं थी।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Dhirendra yadav

Jun 20, 2018

love affair

love affair

एटा। कच्ची उम्र का प्यार में किशोरी ने वो कदम उठा लिया, जिसकी परिवारीजनों को कभी उम्मीद भी नहीं थी। किशोरी की इस नादानी का परिवारीजनों ने विरोध किया, तो उसने फंदे पर लटक कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। परिजनों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है, वहीं इस मामले में पिता ने प्रेमी के भाई, भाभी एवं बहन के खिलाफ उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - नगर निगम के किसी भी कार्य को लेकर अब भटकने की जरूरत नहीं, इस तरह होगा समस्या का समाधान

यहां का है मामला
ये मामला थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 16 वर्षीय किशोरी का गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले किशोरी और युवक को लोगों ने मिलते हुए देख लिया। घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को हो गई। किशोरी के पिता का आरोप है कि प्रेमी युवक के भाई प्रमोद, भाभी रेशमा एवं बहन शिवानी ने उसकी बेटी के साथ अभद्रता करते हुए उसका उत्पीड़न किया। इससे परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।

ये भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने क्यों गिराई महबूबा सरकार, कांग्रेसियों ने बताया बड़ा कारण

रिपोर्ट कराई दर्ज
किशोरी द्वारा ये कदम उठाए जाने से परिवारीजन बुरी तरह आहत हैं। परिजनों ने किशोरी के फांसी लगाने के बाद शव को परिजनों ने जला दिया। ऐसे में पोस्टमार्टम न होने की दशा में पुलिस भी सकते में है। वही थाना प्रभारी अवागढ़ ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - यादव और जाट के बीच दुकान की बोली बनी वर्चस्व की लड़ाई 9 लाख से हुई शुरू 3.15 करोड़ तक पहुंची, जानिए फिर किसे मिली ये दुकान

Story Loader