फतेहपुर

दुल्हन का पालतू कुत्ता बना विलेन…घराती-बाराती पक्ष में हुई हिंसक झड़प, रिश्ते की डोर भी टूटी

फतेहपुर में एक शादी समारोह उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब दुल्हन के पालतू कुत्ते के भौंकने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद खड़ा हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए और अंततः शादी रद्द करनी पड़ी.

2 min read
Feb 22, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पालतू कुत्ते को लेकर विवाह में बवाल

फतेहपुर जिले की खागा तहसील में हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां एक शादी समारोह उस समय हिंसक हो गया गया जब दुल्हन के पालतू कुत्ते को किसी बाराती ने मार दिया। यह घटना होते ही दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसमें कई लोग चोटिल हो गये और शादी भी रद्द करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें

बरातियों से भरी बस रोडवेज से टकराई, तीन की सांसें थमीं, एक दर्जन से अधिक घायल

शादी समारोह बना रणक्षेत्र

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुमित केसरवानी(25) की शादी तनु केसरवानी(19) से होनी थी। परिवार और रिश्तेदार खुशी के माहौल में शादी की रस्में निभा रहे थे। इसी दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे समारोह को तनाव और अफरा-तफरी में बदल दिया।विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ते की डोर भी टूट गई।

कुत्ते को भोंकने से मना करने पर बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, समारोह स्थल से कुछ दूरी पर दुल्हन का पालतू कुत्ता बंधा हुआ था, वह लगातार भौंक रहा था, जिससे दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों ने उसे शांत कराने को कहा।

उन्होंने कथित तौर पर कुत्ते को शांत कराने की कोशिश की, इसी बीच एक व्यक्ति पर कुत्ते को मारने का आरोप लगा, जिसके बाद माहौल गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई।

जमकर हुई हिंसक झड़प, पांच लोग घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प के दौरान कुर्सियों और डंडे जमकर चले ।दुल्हन पक्ष के तीन सदस्य ऋषभ केसरवानी, शुभम गुप्ता और संगीता देवी के सिर में चोटें आईं, एक अन्य व्यक्ति का हाथ टूट गया।

दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। अचानक भड़की हिंसा से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई ,इस पुरे मामले में 5 लोग घायल हो गए है। नाराज दोनों पक्षों ने शादी समारोह को भी कैंसल कर दिया।

पूरे मामले पर SHO खागा आरके पटेल ने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, तहरीर मिलने पर आगे की कारवाई होगी।

ये भी पढ़ें

हेड कांस्टेबल के बहनोई की गोली मारकर हत्या, लूट की कहानी, प्रॉपर्टी विवाद या रिश्तों का राज,करगैना चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Published on:
22 Feb 2026 02:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर