फतेहपुर

फतेहपुर में पत्नी ने पति को बांधकर दी बिजली के झटके, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

Fatehpur Spousal Dispute News: फतेहपुर में पत्नी का खौफनाक रूप देखने को मिला जब उसने पति को बंधक बनाकर बिजली के झटका दे दिए। एसपी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
घटना की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक, फोटो सोर्स- फतेहपुर पुलिस
Photo Source- Fatehpur Police

Domestic Violence In Fatehpur: फतेहपुर में पत्नी का आतंक देखने को मिला जब उसने अपने ही पति को बांधकर बंधक बना लिया। जिसके साथ मारपीट भी की गई। बिजली के तार से झटके भी दिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति ठीक होने पर अस्पताल में ही उसके बयान लिए गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाई की ताहिर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी पुलिस की हिरासत में है। मामला औंग थाना क्षेत्र का है। ‌

घरेलू विवाद में खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र अंतर्गत परसदेपुर गांव उस समय हड़कंप मच गया जब गांव निवासी संजय तिवारी के घर की स्थिति गांव वालों को मालूम हुई। इस संबंध में संजय तिवारी ने बताया कि रात उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। संजय तिवारी के अनुसार पत्नी ने पहले रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। बिजली के झटके भी दिए गए।

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

घटना की जानकारी सुबह मिलने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। औंग थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से बातचीत की। घायल संजय तिवारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली। जिसमें संजय तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी ने रात को उन्हें बांधकर बंधक बना लिया। उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान पत्नी ने बिजली का तार से झटका भी दिये गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके बयान भी लिए गए। पीड़ित के भाई के तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Updated on:
07 Jul 2026 07:51 am
Published on:
07 Jul 2026 07:40 am