त्योहार

Hindu New Year 2080: नव संवत्सर 2080 में मां दुर्गा इन राशियों पर बरसाएंगी विशेष कृपा, साल भर मिलेगा भाग्य का साथ

Hindu Nav Varsh 2023/Nav Samvatsar 2080/ Chaitra Navratri 2023: ऐसे में इस साल का महत्व और अधिक बढ़ गया है। माना जा रहा है कि इन दुर्लभ संयोगों के कारण हिंदु नव वर्ष कुछ राशियों के लिए शानदार सफलता और धन देने वाला रहेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे से जानें आखिर किन राशियों पर सालभर बरसने वाली है मां दुर्गा की कृपा ...

3 min read
Mar 10, 2023

Hindu Nav Varsh 2023/Nav Samvatsar 2080/ Chaitra Navratri 2023: हिंदू पंचांग के मुताबिक हिंदू नव वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है। हर साल नव वर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मानी जाती है। इसी दिन से मां दुर्गा के नवरात्रि यानी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी मानी जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष की शुरुआत 22 मार्च, 2023 बुधवार के दिन से होने जा रही है। इस बार नए साल के राजा बुध और मंत्री शुक्र रहेंगे। साथ ही, विक्रम संवत 2080 की शुरुआत कई दुर्लभ संयोगों के बीच होने जा रही है।

आपको बता दें कि इस साल 30 साल बाद शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है। वहीं, बृहस्पति 12 साल बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इस साल का महत्व और अधिक बढ़ गया है। माना जा रहा है कि इन दुर्लभ संयोगों के कारण हिंदु नव वर्ष कुछ राशियों के लिए शानदार सफलता और धन देने वाला रहेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे से जानें आखिर किन राशियों पर सालभर मां दुर्गा की कृपा बरसने वाली है...

मेष
दुर्लभ संयोगों के बीच शुरू होने वाले हिन्दु नव वर्ष में मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। लंबे समय से जिनके काम रुके हुए हैं, उनके कार्यों को गति मिलेगी। पुरानी बीमारी से भी इस दौरान छुटकारा मिलेगा। इस राशि के वे लोग जो बिजनेस करते हैं उनकी आय में वृद्धि होगी। इस राशि से जुड़े विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में मतभेद दूर होगा। इस पूरे साल में उनके कॅरियर में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। जो मेहनत कर रहे हैं, उसमें लाभ मिलेगा।

मिथुन
दुर्लभ संयोगों वाला यह हिंदु नव वर्ष मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभ देने वाला साबित होगा। इस अवधि में पुराने निवेशों से लाभ मिलने के संकेत हैं। इस राशि के लोगों के लिए इस अवधि में आय वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। इस अवधि में इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। यदि ये लोग नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, तो इन्हें सफलता मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

कर्क
हिन्दु नव वर्ष के इन दुर्लभ संयोगों के बीच यह साल इस राशि के लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खोलने वाला रहेगा। समाज में इनके मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। इतना ही नहीं इस अवधि में इन्हें उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। संबंधों में सुधार बना रहेगा। बिजनेस से जुड़े मामलों में इन्हें पारिवारिक सलाह लेकर ही काम करना चाहिए। इस दौरान जहां इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वहीं इनकी सेहत में भी ये सुधार महसूस करेंगे।

तुला
विक्रम संवत 2080 तुला राशि वालों के लिए अनुकूल साबित होगा। इस दौरान इस राशि पर से शनि का प्रभाव खत्म होगा। इसके साथ ही इस राशि के लोगों पर देवगुरु बृहस्पति की अच्छी दृष्टि रहेगी। अविवाहितों के विवाह में आ रही बाधाएं इस पूरे साल में दूर हो जाएंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में इन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को इस अवधि में मुनाफा होने के संकेत मिल रहे हैं।

Published on:
10 Mar 2023 01:41 pm
Also Read
View All