30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shukra Gochar 2023: शुक्र का गोचर जल्द, इन तीन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, इन्हें मिलने वाली है बेशुमार दौलत

Shukra Gochar 2023 in March: अब शुक्रदेव मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक 12 मार्च, रविवार को शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के इस राशि परविर्तन से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेंगे। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए हम कह सकते हैं कि शुक्र का गोचर इन्हें लाभ दिलाने वाला साबित होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें शुक्र गोचर का लाभ लेने वाली भाग्यशाली राशियां आखिर कौन सी हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 10 Mar 2023, 12:43 PM IST

shukra_gochar_se_in_rashiyon_ko_hoga_labh.jpg

Shukra Gochar 2023 in March: ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन की प्रक्रिया को बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है। आपको बता दें कि हर ग्रह एक निश्चित अवधि या समय में एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा वे अपनी चाल में बदलाव करते हैं कभी सीधी तो कभी उल्टी या वक्री चाल चलते हैं। उदय होते हैं या अस्त होते हैं। अब शुक्रदेव मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक 12 मार्च, रविवार को शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के इस राशि परविर्तन से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेंगे। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए हम कह सकते हैं कि शुक्र का गोचर इन्हें लाभ दिलाने वाला साबित होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें शुक्र गोचर का लाभ लेने वाली भाग्यशाली राशियां आखिर कौन सी हैं?

शुक्र ग्रह का गोचर यूं लाएगा समृद्धि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र देव को धन, वैभव, भौतिक सुख और ऐश्वर्य का कारक माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र उच्च स्थान पर होते हैं, उन्हें इन क्षेत्रों में लाभ होता है। वहीं शुक्र के मेष राशि में गोचर करने से विशेष रूप से तीन राशियों को लाभ ही लाभ मिलेगा। उन्हें धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

ये हैं वे भाग्यशाली राशियां

कर्क राशि
शुक्र गोचर से कर्क राशि से जुड़े लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। शुक्र गोचर की इस अवधि में इन्हें कार्यक्षेत्र और आय के क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, इस अवधि में उनकी यह तलाश खत्म हो जाएगी।

सिंह राशि
शुक्र गोचर का लाभ सिंह राशि के लोगों को सबसे ज्यादा मिलेगा। इस दौरान इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हाथ में लिए गए लगभग हर कार्य में इन्हें सफलता मिलने के योग बनेंगे। स्टूडेंट हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इसका पॉजिटिव इफैक्ट प्रतियोगी परीक्षा और उनके कार्य पर भी दिखाई देगा।

मीन राशि
शुक्र गोचर का लाभ मीन राशि के लोगों पर भी नजर आएगा। इस अवधि के दौरान बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ के संकेत मिल रहे हैं। इस राशि के लिए इस अवधि में आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। इस राशि के वे लोग जो मीडिया, वकालत या मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, तो उन्हें इस अवधि में बहुत लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें : Shani-Surya and budh Yuti 2023: 30 साल बना ऐसा योग कि इस होली उत्सव से इन राशियों के चमके सितारे, अगली होली तक बुलंदियों पर रहेगी चमक