त्योहार

Kab Hai Diwali: इस लग्न में गृहस्थों की पूजा से लक्ष्मीजी घर में करेंगी निवास, जानिए पूरा दीपोत्सव कैलेंडर

Kab Hai Diwali दीपोत्सव 2023 करीब है। इसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाएगी, और पांच दिवसीय प्रकाश पर्व में लोग माता लक्ष्मी, गणेशजी, कुबेर, धन्वंतरि, भगवान विष्णुजी की पूजा करेंगे और कार्तिक कृष्ण अमावस्या यानी दिवाली 2023 पर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशियां मनाएंगे तो आइये जानते हैं दिवाली 2023 पर लक्ष्मीजी की पूजा का शुभ मुहूर्त और दिवाली कैलेंडर..

less than 1 minute read
Nov 07, 2023
diwali_news.jpg
दिवाली 2023 का शुभ मुहूर्त

दिवाली 2023 पर पूजा मुहूर्त
पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण अमावस्या यानी दिवाली 2023 त्योहार 12 नवंबर रविवार को है। इस दिन लोग घरों में और देव स्थानों पर दीये जलाते हैं। इस दिन प्रदोषकाल यानी संध्या के समय में लक्ष्णी गणेश की पूजा करते हैं और खुशियां मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन स्थिर लग्न में यानी वृषभ लग्न में यदि पूजा की जाए तो लक्ष्मी जी घर में वास करती हैं। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और खुशियां रहती हैं।

हालांकि कुछ लोग तुला लग्न में लक्ष्मीजी की पूजा करते हैं, हालांकि कई ज्योतिषियों का कहना है कि इस लग्न में राजनीतिक लोगों और तांत्रिकों को ही पूजा करनी चाहिए। पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण अमावस्या 12 नवंबर 2023 रविवार को है। इस दिन गृहस्थों के लिए लक्ष्मीजी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05.40 बजे से शाम 07.36 बजे तक है।


दिवाली पर दुर्लभ संयोग
पंचांग के अनुसार दिवाली के दिन 12 नवंबर 2023 को शनि देव अपनी राशि कुंभ में शश महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष में इस योग को बहुत शक्तिशाली माना गया है। इसके अलावा इस दिन पवित्र माने जाने वाला आयुष्मान योग भी बनेगा। ये दोनों योग दीपावली 2023 की शुभता बढ़ाएंगे, इससे इस दिन शुरू किए जाने वाले कामों में लोगों को सफलता मिलेगी। सभी का कल्याण होगा।






































दिवाली 2023 कैलेंडर
तारीखदिन और तिथित्योहार
10 नवंबरशुक्रवार कार्तिक कृष्ण द्वादशी/त्रयोदशीधनतेरस
12 नवंबररविवार/चतुर्दशीनरक चतुर्दशी
12 नवंबररविवार/चतुर्दशी/अमावस्यादिवाली
14 नवंबरमंगलवार/कार्तिक शुक्ल प्रतिपदागोवर्धन पूजा
15 नवंबरबुधवार/द्वितीयाभाई दूज
Updated on:
11 Nov 2023 01:13 pm
Published on:
07 Nov 2023 07:23 pm