30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali 2023: दिवाली पर बन रहे दुर्लभ संयोग, इन तीन राशियों पर होगी लक्ष्मीजी की कृपा

Diwali 2023 दिवाली 2023 धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टियों से बेहद खास है। इस दिवाली पर दुर्लभ शुभ संयोग बन रहे हैं, इसका तीन राशियों पर विशेष असर पड़ेगा। इन्हें खूब आर्थिक लाभ होगा। आइये जानते हैं दिवाली पर बनने वाले खास योग और लकी राशियां..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 11 Nov 2023, 12:44 PM IST

diwali_par_yog.jpg

Diwali 2023 दिवाली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन अलग-अलग युगों में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटीं हैं, इसमें इस दिन त्रेता युग में भगवान राम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने, इस दिन माता लक्ष्मी के सागर मंथन के दौरान अवतरण आदि है। इसलिए इस दिन त्योहार मनाया जाता है, साथ ही पूजा की जाती है। इस साल दीपावली 2023 खास है, इस साल दीपोत्सव पर चार शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योगों का ज्योतिषीय महत्व भी है, जिसका तीन राशियों पर विशेष असर पड़ने वाला है तो आइये जानते हैं दिवाली पर कौन से दुर्लभ योग बन रहे हैं और किन तीन राशियों पर लक्ष्मीजी की विशेष कृपा होगी।

दिवाली पर दुर्लभ संयोग
ज्योतिषियों के अनुसार दिवाली 12 नवंबर को है। इसी दिन कर्मफलदाता शनि कुंभ राशि में शश महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष में यह योग बेहद शक्तिशाली माना जाता है। इसके अलावा इस दिन पवित्र आयुष्मान योग भी बन रहा है। जबकि 16 और 17 नवंबर को रूचक योग और युक्त योग बन रहे हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि यह योग भी दिवाली 2023 की शुभता को बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ेंः Budh movement: बुध ने बदली चाल, दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा लक्ष्मीजी का आशीर्वाद

इन तीन राशियों को शुभ योगों का मिलेगा विशेष फल


मेष राशि
दिवाली पर बन रहे शुभ योग से मेष राशि के लोगों की आय और संपत्ति में वृद्धि होगी। पिछले समय में किए निवेश से अब आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इस समय अनुभवी शेयर बाजार विशेषज्ञ की सलाह से काम करने पर आपको यहां भी भारी मुनाफा होगा। इस समय आपको आय वृद्धि के नए स्रोत भी मिलेंगे।

मिथुन राशि
यदि आपकी राशि मिथुन है तो दिवाली पर बन रहे शुभ योगों का आपको विशेष फल मिलेगा। इसके चलते आपको भाग्य का साथ मिलने लगेगा। व्यापार में भी तेज प्रगति होगी। वहीं नौकरीपेशा हैं तो करियर के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे । कुंभ राशि में शुभ योगों के प्रभाव से आप अपनी सुख सुविधा संबंधी इच्छाओं को पूरा करने में सफल होंगे। इस समय कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत को पहचान मिलेगी और बॉस सराहना करेगा।

मकर राशि
आपकी राशि मकर है तो कुंभ राशि में बन रहा शश महापुरुष योग अचानक धन लाभ करा सकता है। इस समय आपका निजी जीवन भी अच्छा रहेगा, विशेष रूप से नवविवाहित लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। इस समय आपका पार्टनर से रिश्ता मजबूत होगा। इस समय आपके सभी रूके काम पूरे होंगे और अतीत में किया गया निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है।