30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budh movement: बुध ने बदली चाल, दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा लक्ष्मीजी का आशीर्वाद

Budh Rashi Parivartan ग्रहों के राजकुमार बुध ने 6 नवंबर को तुला राशि से वृश्चिक राशि में राशि परिवर्तन किया है। अब बुध यहां अगले 20 दिन यानी 26 नवंबर तक रहेंगे, जहां से ऐसी स्थिति बन रही है कि सात राशियों को शुभ फल मिलेंगे। इस बीच 12 नवंबर को दिवाली पड़ रही है, जब माता लक्ष्मी भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। इस तरह बुध के चाल बदलने से दिवाली और इसके बाद इन राशियों का भाग्योदय तय है। आइये जानते हैं 6 नवंबर को बुध का वृश्चिक राशि में परिवर्तन से किन सात राशियों के लोगों की किस्मत चमकने वाली है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 11 Nov 2023, 12:40 PM IST

budh_movement.jpg

बुध राशि परिवर्तन से दिवाली पर इनको मिलेगा बड़ा लाभ

Budh Gochar 2023: ज्योतिष के अनुसार बुध वाक पटुता, तर्क शक्ति, व्यापार आदि के कारक ग्रह हैं। इनकी शुभ स्थिति व्यक्ति के संचार कौशल वाक्चातुर्य आदि को बढ़ाती है, जिसके बल पर वह व्यक्ति बड़े से बड़ा कार्य लोगों से करा लेता है। इन लोगों को नौकरी, व्यापार में लाभ होता है और आर्थिक लाभ होता है तो बुध राशि परिवर्तन से आइये जानते हैं किसके अच्छे दिन आने वाले हैं...

मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो यह समय आपके लिए फायदेमंद है। इस समय आपकी स्किल में निखार आएगा। नए लोगों से जुड़ाव होगा। आप सिंगल है तो आपकी शादी की बात आगे बढ़ सकती है। इस दौरान आप कुछ नया सीखेंगे। इस समय आप धन बचाकर सही जगह निवेश करने में सफल होंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी यह लाभदायक समय है।

वृषभ राशि
आने वाले 20 दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए बेहद भाग्यशाली है। इस समय वृषभ राशि के लोग लाइफ पार्टनर को बिजनेस पार्टनर बनाने में सफल बन सकते हैं। आप एक साथ मिलकर काम करेंगे। इस समय आपकी फैमिली लाइफ सुखद रहेगी। नया घर खरीदने के लिए आप लोन भी ले सकते हैं। वर्कस्पेस पर आप मेहनत करेंगे और इसका रिजल्ट भी नजर आएगा। इस समय विरोधियों से सावधान रहें।

ये भी पढ़ेंः परिवार और प्यार में जहर घोल सकता है केतु, बन सकती है ब्रेकअप की स्थिति, 18 महीनें रहें संभलकर

कर्क राशि
आपकी राशि कर्क है तो बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश आपके लिए बेहद शुभ है। इस समय आप बुद्धि बल से शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी में लाभ कमा सकते हैं। इस समय आपके सभी काम बनेंगे। हालांकि वाद-विवाद से दूर रहने में ही भलाई है। कर्क राशि वाले इस समय पैसे से पैसा कमाएंगे। आप आय के नए स्रोत बनाने में सफल रहेंगे। क्रोध पर काबू रखें।

सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो आने वाले 20 दिन आपकी किस्मत चमकती रहेगी। आप अपने बुद्धि बल से अच्छा काम करेंगे। आपका बिजनेस बढ़ेगा, समाज में आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। इस दौरान शॉपिंग के योग हैं और आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे।

तुला राशि
बुध के राशि परिवर्तन से तुला राशि के लोगों को भी अच्छा लाभ होगा। यदि आपकी राशि तुला है तो बुध का राशि परिवर्तन आपकी किस्मत चमका देगा। इस समय आपका दिमाग बहुत तेज रहेगा, आप नई योजना बनाएंगे। आपकी कार्यक्षमता बढ़ जाएगी, आप आर्थिक लाभ पाएंगे और बचत करने में सफल होंगे। नए और गुप्त सोर्स से भी आपको पैसा मिल सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि
आपकी राशि मकर है तो बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश से किस्मत साथ देगी। इस दौरान आपकी बुद्धि काम आएगी, आपके दिमाग में नए और अच्छे आइडिया आएंगे, जिससे नौकरी और बिजनेस में बुलंदियों को छुएंगे। पैसे से पैसा कमाने का मौका मिलेगा। हालांकि जीवन में विशेष चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

मीन राशि
आपकी राशि मीन है तो बुध का वृश्चिक राशि में परिवर्तन मीन राशिवालों के लिए काफी लाभदायक रहेगा। इस दौरान मीन राशि वालों का भाग्य उनका साथ देगा। हालांकि बिजनेस में किसी वाद-विवाद या पचड़े में पड़ने से दूर रहें। समय को बर्बाद न कर परिश्रम करें, अच्छा फल मिलेगा। इस समय मीन राशि के व्यापारियों को काफी लाभ होने की संभावना है।