त्योहार

Mahashivratri 2023 कर्ज मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि पर इस तरह करें भगवान शिव की पूजा, बढ़ेगा धन-धान्य भी

शिवपुराण में कर्ज से मुक्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें महाशिवरात्रि के दिन किया जाए, तो भोलेनाथ के आशीर्वाद से जल्द ही कर्ज से राहत मिलती है और आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है। इस लेख में जानें कर्ज मुक्ति के अचूक उपाय...

3 min read
Feb 14, 2023

Mahashivratri 2023 महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह शुभ तिथि 18 फरवरी शनिवार को पड़ रही है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था, वहीं मान्यता यह भी है कि इस दिन भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इस बार महाशिवरात्रि पर शनि प्रदोष, सर्वार्थ सिद्धि जैसे कई महान योग बन रहे हैं। ऐसे में इस बार पडऩे वाली महाशिवरात्रि का महत्व और भी बढ़ गया है। इसीलिए इस बार किए गए महाशिवरात्रि के उपाय व्यक्ति को शुभ फल देने वाले होंगे। शिवपुराण में मानव कल्याण के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है। जीहां आज के युग में कर्ज जीवन की जरूरत बनता जा रहा है, लेकिन कई बार इसे चुकाने में मुश्किलें पैदा होती हैं। शिवपुराण में कर्ज से मुक्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें महाशिवरात्रि के दिन किया जाए, तो भोलेनाथ के आशीर्वाद से जल्द ही कर्ज से राहत मिलती है और आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है। इस लेख में जानें कर्ज मुक्ति के अचूक उपाय...

1. Mahashivratri 2023 शिवपुराण के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में जाकर घी में तिलों को डुबो दें। इसके बाद 'ओम नम: शिवाय' मंत्र का जप करते करते हुए 1100 बार घी में मिले तिल को एक-एक करके शिव जी को अर्पित करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और कॅरियर में तरक्की के योग बनते हैं।

2. Mahashivratri 2023 शनिवार के दिन महाशिवरात्रि के साथ शनि प्रदोष व्रत भी है। ऐसे में बेलपत्र के पेड़ के नीचे गरीब और ब्राह्मण को खीर खिलाएं। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और भोलेनाथ की कृपा से धीरे-धीरे आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

3. Mahashivratri 2023 कर्ज से मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और आर्थिक परेशानियों से उबार देेते हैं। इससे जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

4. Mahashivratri 2023 महाशिवरात्रि पर प्रदोष काल में पीपल के पेड़ के नीचे आटे से बने चौमुख दीपक में सरसों का तेल डालें फिर उसे जलाएं। इसके बाद 'ओम नम: शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए कर्ज मुक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना करें। शास्त्रों में माना गया है कि ऐसा करने से धीरे-धीरे कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी।

5. Mahashivratri 2023 इस बार महाशिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योग में कर्ज से मुक्ति के लिए शिव जी की विधिवत पूजा-अर्चना करें। इसके बाद 108 बार 'ऊं ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम:' मंत्र का जाप करते हुए मसूर की दाल शिवजी को अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और शिव जी की कृपा आप पर बरसती है, जिससे कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिल जाती है।

Updated on:
14 Feb 2023 04:16 pm
Published on:
14 Feb 2023 04:14 pm
Also Read
View All