Personal Finance

अशोक स्तंभ वाला 10 रुपए का एक नोट बना सकता है आपको मालामाल, जानें कितनी मिलेगी कीमत

10 Rupees Old Note : दिवाली से पहले लखपति बनने का मौका, ई-कॉमर्स साइट्स पर पुराने एवं दुर्लभ नोटों की लगा सकते हैं बोली 10 रुपए का ये पुराना नोट ब्रिटिश राज के दौरान जारी किया गया था, इस पर शेर के मुंह की आकृति थी

2 min read
Nov 10, 2020
note1.jpg
10 Rupees Old Note

नई दिल्ली। आज के जमाने में भले ही 10 रुपए के नोट की वैल्यू खत्म-सी हो गई हो। क्योंकि इसमें जरूरत का सामान नहीं आ सकता है, लेकिन यही एक नोट आपको मालामाल बना सकता है। दरअसल कई ई-कॉमर्स साइट्स पर 10 रुपए के पुराने नोट (10 Rupees Old Note) की काफी डिमांड है। अशोक स्तंभ वाले पुराने 10 रुपए के नोट को काफी दुर्लभ (Rare Currency) माना जाता है। इस एक नोट को बेचकर आप 25 से 30 हजार रुपए तक कमा सकते हैं। इतना ही नहीं एक साथ कई नोट बेचने पर आप इस दिवाली लखपति भी बन सकते हैं।

10 रुपए का ये नोट ब्रिटिश काल में भारत में चलते थे। अंग्रेजों के चले जाने के बाद भी काफी समय तक इनकी छपाई होती रही। इस दुर्लभ नोट पर अशोक स्तंभ बना रहता था। इस पर 3 मुंह वाले शेर की आकृति भी होती थी। इस नोट को साल 1943 में ब्रिटिश राज की ओर से जारी किया गया था। नोट पर भारतीय सी डी देशमुख के हस्ताक्षर थे। नोट की दूसरी तरफ एक नाव बनी हुई थी। वहीं पीछे के हिस्से में नोट पर दोनो ओर अंग्रेजी में 10 Rupees लिखा हुआ रहता था। वक्त के साथ इस तरह के नोट की छपाई बंद कर दी गई। मगर इन दिनों 10 रुपए का ये पुराना नोट दोबारा सुर्खियों में है।

10 रुपए के इस पुराने नोट को आप इंडियामार्ट, शॉपक्लूज और ई—बे आदि वेबसाइट्स पर बेच सकते हैं। इसके लिए आपको नोट की तस्वीर खींचकर इसके डिस्क्रिप्शन के साथ वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इस नोट की आप बोली लगा सकते हैं। नीलामी में आपको इस एक पुराने नोट के बदले 25 से 30 हजार रुपए आसानी से मिल सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास 5 रुपए का ऐसा पुराना नोट जिस पर ट्रैक्टर की तस्वीर बनी हो या 10 रुपए का ऐसा सिक्का जिस पर वैष्णो देवी की तस्वीर बनी हो इन्हें बेचकर भी तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। ई—कॉमर्स साइट्स पर इनकी भी जबरदस्त मांग है।

Published on:
10 Nov 2020 09:34 am