4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली से पहले मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान, 1 रुपए के नोट की बोली लगाकर कमाएं लाखों

Old One Rupees Note : पुराने नोट एवं सिक्कों की नीलामी से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं पुरानी चीजों के कलेक्शन का शौक रखने वाले इन्हें खरीदने के लिए लाखों रुपए तक चुका सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 5 Nov 2020, 1:39 PM IST

note1.jpg

Old 1 Rupees Note

नई दिल्ली। दिवाली (Diwali) पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है जिससे धन-सम्पत्ति की प्राप्ति हो। मगर आपको ये मौका फेस्टिवल के पहले ही मिल सकता है। दरअसल ई-कॉमर्स वेबसाइट (E-Commerce Site) इंडियामार्ट पर इन दिनों पुराने नोट एवं सिक्कों की नीलामी तेजी से हो रही है। जिसमें खरीदार मुंह मांगी कीमत देकर इन्हें ले रहे हैं। इन दिनों एक रुपए का एक पुराना नोट (One Rupees Old Note) काफी डिमांड में है। ये नोट साल 1917 का है।

बताया जाता है कि इंटरनेशनल मार्केट में इस एक रुपए के नोट की अच्छी वैल्यू है। पुरानी चीजों का कलेक्शन बनाने वालों के लिए ये एक दुर्लभ करेंसी है। इसे खरीदने के लिए वे लाखों रुपए तक खर्च कर सकते हैं। इसलिए आप ई-कॉमर्स वेबसाइट पर नोट की तस्वीर और डीटेल डालकर इसे नीलामी में रख सकते हैं। आमतौर पर इसकी कीमत 1 लाख रुपए तक है, लेकिन इसमें ज्यादा की भी बोली लग सकती है।

नोट की खासियत
एक रुपए के पहले नोट की छपाई का काम 30 नवंबर, 1917 को शुरू हुआ था। नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की फोटो थी। बताया जाता है कि साल 1926 में पहली बार एक रुपए के नोट की छपाई बंद हो गई थी। बाद में इसे 1940 में दोबारा से शुरू किया गया था। हालांकि सन् 1994 में एक रुपए के नोट की छपाई फिर से बंद कर दी गई। इसके बाद इसकी शुरुआत एक बार फिर 2015 में हुई थी।

खास सीरीज वाले नोट की भी डिमांड
ई-कॉमर्स साइट ई-बे अक्सर पर भी आप दुर्लभ करेंसी बेचकर पैसा कमा सकते हैं। अगर आपके पास (786) नंबर का नोट है तो इससे आप लाखों रुपए कमा सकते हैं। इसके अलावा 1 या 10 रुपए के नोट पर भी आपको तगड़ा मुनाफा मिलेगा। जिनके पास 1 रुपए का ऐसा नोट हो जिसे 1917 में छापा गया था। इसके बदले आपको 10,250 रुपए मिल जाएंगे। इसी तरह जिनके पास 10 रुपए का एक पुराना नोट हो जिसे 1951 में छापा गया था। नोट सफेद और हल्के नीले रंग में था, इसे बेचकर आप लाखों कमा सकते हैं। इसे काफी दुर्लभ करेंसी माना जाता है। इसलिए इस नोट की बोली लगने पर आपको 1 लाख रुपए तक मिल जाएंगे।