4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस महीने EPFO भेजेगा ब्याज का पैसा, जानें कैसे चेक करें PF का बैलेंस

EPFO : ईपीएफओ की ओर से जल्द भेजी जाएगी ब्याज की पहली किस्त केवाईसी अपडेट होने पर पीएफ खाते में आ सकेगा पैसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 7 Nov 2020, 6:17 PM IST

pf1.jpg

EPFO

नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पीएफ कर्मचारियों को खुशियों की सौगात देने वाला है। दरअसल ईपीएफओ की ओर से नवंबर महीने में प्याज की पहली किस्त भेजी जाएगी। ये 8.15 फीसदी होगी। जबकि दूसरी किस्त 0.35 फीसदी की होगी। इसका भुगतान भी दिसंबर तक कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि भुगतान की प्रक्रिया दिवाली से पहले शुरू हो सकती है। ऐसे में अगर आपका पीएफ खाता (PF Account) एक्टिवेट नहीं है तो इसे दुरुस्त कर लें। साथ ही कोई अन्य चूक हो तो उसे सुधार लें वरना पैसा खाते में नहीं आएगा।

वेबसाइट पर चेक करें बैलेंस
पीएफ अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। यहां अपनी ई-पासबुक पर क्लिक करें।ऐसा करते ही एक नए पेज खुलेगा। इसमें खाताधारक को अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें। अब नए पेज पर मेंबर आईडी का चुनाव करें। ऐसा करते ही आप आसानी से अकाउंट में मौजूद बैलेंस देख सकते हैं।

उमंग ऐप भी है मददगार
पीएफ खाताधारक उमंग ऐप के जरिए भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप पर ईपीएफओ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद इम्पलॉयी-सेंट्रिक सर्विस (employee-centric services) पर क्लिक करना होगा। यहां व्यू पासबुक पर जाएं और यूएएन नंबर और पासवर्ड (ओटीपी) डालें। ऐसा करने पर आप बैलेंस देख सकते हैं।

गलत डॉक्यमेंट्स से अटक सकता है पैसा
अगर EPFO के रिकॉर्ड में अकाउंट नंबर गलत दर्ज होगा तो पैसा अटक सकता है। इससे आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है। इसलिए इसे वेरिफाई कर लें। इसके अलावा पीएफ अकाउंट की केवाईसी पूरी न होने पर भी आवेदन रद्द हो सकता है। पीएफ के पैसों पर क्लेम के लिए खाते का UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) से लिंक्ड होना भी बेहद जरूरी है।