Personal Finance

ऊर्जा मंत्रालय में ट्रांसफर से निराश वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने मांगा वीआरएस

वित्‍त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने मांगा VRS हाल ही में ऊर्जा मंत्रालय में हुआ था ट्रांसफर
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2019, 4:34 PM IST
subhash garg

नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने हाल ही में वित्‍त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ( Subhash Chandra Garg ) को ऊर्जा मंत्रालय में ट्रांसफर किया था। उनके ट्रांसफर के बाद यह खबर आ रही है कि वित्त सचिव से ऊर्जा सचिव बनाए जाने के एक दिन बाद ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों से यह जानकारी दी है। पहले गर्ग वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही उन्हें वित्त सचिव नामित किया गया था।


तीन महीने का देना होता है नोटिस

आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में सुभाष चंद्र गर्ग ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। सरकार के नियमों के अनुसार, अब उन्‍हें आगामी तीन महीने तक का नोटिस पीरियड देना होगा और अगर वह नोटिस नहीं देते हैं तो उनको वीआरएस का आवेदन स्वीकार होने तक अपनी सर्विस देनी होगी।

तबादले से नाखुश थे गर्ग

इसके साथ ही लोगों का मानना है कि सुभाष अपने तबादले से नाखुश थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। इसके साथ ही खबर आ रही थी कि अपने तबादले के कारण उन्होंने सरकार से समय से पहले रिटायरमेंट भी मांगा है। बता दें कि मोदी सरकार के विभागों में बड़े स्तर पर फेरबदल की है, जिसमें गर्ग का भी नाम शामिल था।


गर्ग को तबादला लगा डिमोशन

बुधवार को कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, गर्ग की जगह पर अतनु चक्रवर्ती को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया था। वहीं, अजय कुमार भल्ला की जगह सुभाष चंद्र गर्ग को ऊर्जा सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। वित्त मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालय से ऊर्जा मंत्रालय में तबादले को गर्ग के लिए डिमोशन के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि वित्त सचिव का पद नौकरशाही में काफी सम्मानजनक माना जाता है।


2020 में होते रिटायर

फिलहाल अभी तक ये पता नहीं चला है कि गर्ग ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के लिए आवेदन कब दिया है। इसके साथ ही सरकार ने उस आवेदन पर क्या रिएक्शन दिया इसके बारे में भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि अक्टूबर 2020 में 60 साल की उम्र पूरी करने के बाद गर्ग सेवानिवृत्त होते। गर्ग राजस्थान कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके साथ ही गर्ग 2014 में विश्वबैंक के कार्यकारी निदेशक बनने के बाद चर्चा में आए थे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
25 Jul 2019, 4:34 PM IST
Published on: