Personal Finance

HDFC होम लोन ग्राहकों को झटका, इतनी बढ़ेगी EMI

देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंसर कंपनी एचडीएफसी ने होम लोन पर लगने वाले ब्याज दरों में 5 से 20 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की है।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 4:00 PM IST
Home Loan

नर्इ दिल्ली।देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंसर कंपनी एचडीएफसी ने होम लोन पर लगने वाले ब्याज दरों में 5 से 20 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की है। एचडीएफसी ने पिछले पांच साल में पहली बार होम लोन पर लगने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। हालांकि एचडीएफसी ने इस बात का ध्यान रखा है कि कम होम लोन रकम पर बढ़त का असर कम देखने को मिले। ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद से अब कर्जधारकों की र्इएमआर्इ भी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही बैंक ने ये साफ कर दिया है की नर्इ दरें एक अप्रैल से लागू मानी जाएंगी।


महिलाआें को मिलेगी छूट

एचडीएफसी से 30 लाख रुपए तक के लिए 8.40 फीसदी की ब्याज दर काे बढ़ाकर 8.45 फीसदी कर दिया गया है। वहीं 30 से 75 लाख रुपए के लोन पर लगने वाले ब्याज दर में भी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी किया गया है। इसे 8.55 फीसदी से बढ़ाकर 8.60 फीसदी कर दिया गया है। यदि आप 70 लाख रुपए से अधिक का होम लोन लेते हैं तो इसके लिए आपको 8.70 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। हालांकि महिलाआें के लिए सभी वर्गों में 0.05 फीसदी की छूट मिलेगी।


बढ़ेगा र्इएमआर्इ का बोझ

हाेम लोन पर लगने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद से अब आप पर र्इएमआर्इ का भी बोझ बढ़ जाएगा। अगर आप 20 साल के लिए 30 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं तो इसपर आपको 95 रुपए आैर अधिक देने होंगे। पहले इसके लिए आपको जहां 25,845 रुपए की र्इएमआर्इ देनी होती थी अब आपको 25,940 की रुपए की र्इएमआर्इ देनी होगी। अगर आप सामान अवधि के लिए 50 लाख रुपए से अधिक का लोन लेते हैं तो आपको पहले से 158 रुपए अधिक देना होगा। पहले जहां आपको 43,550 रुपए की र्इएमआर्इ देनी होती थी, अब इसकी जगह आपको 43,708 रुपए की र्इएमआर्इ देनी होगी।

यह भी पढ़ें - EMI भरने से हैं परेशान तो करें ये पांच काम , नहीं होगी दिक्कत


रिजर्व बैंक ने नहीं किया है पाॅलिसी रेट में बदलाव

आपको ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले ही रिजर्व बैंक ने अपनी बैठक के दौरान पाॅलिसी रेट में कोर्इ बदलाव नहीं किया था। इसके बाद भी कर्इ बैंकों आैर वित्तिय संस्थानों ने अपने ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी कर रहे हैं। बढ़ोतरी करने वाले बैंको में एक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिन्द्रा भी शामिल है। सरकारी क्षेत्र की सबसे बड़ी बैंक एसबीआर्इ ने भी अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

Updated on:
11 Apr 2018, 4:00 PM IST
Published on: