2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेजन के इस फैसले से भारतीय सेलर्स को होगा फायदा, पाकिस्तान में बेच सकेंगे माल

अमेजाॅन पाकिस्तान की र्इ-काॅमर्स कंपनी क्लिक.पीके में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 11 Apr 2018, 11:31 AM IST

Amazon

नर्इ दिल्ली। अब भारत अमेजाॅन की मदद से पाकिस्तान में व्यापार करने की तैयारी में है। इसके लिए अमेजाॅन पाकिस्तान की र्इ-काॅमर्स कंपनी क्लिक.पीके में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहा है। अमेजाॅन के इस कदम के बाद रजिस्टर्ड भारतीय सेलर्स पाकिस्तान में अपने प्रोडक्ट्स बेच सकेंगे। पाकिस्तान के इस र्इ-काॅमर्स पोर्टल में अमेजाॅन की पहले से ही 33 फीसदी की हिस्सेदारी है। इस हिस्सेदारी को पाकिस्तान ने पिछले साल दुबर्इ में आॅनलाइन रिटेलर साॅक के अधिग्रहण से हासिल किया था।


पाकिस्तान बाजार में पकड़ बनाने की तैयारी में अमेजन

अमेजन ने क्लिक.पीके में अपने स्टेक खरीदकर उस बाजार में अपनी पकड़ बनाना चाहती हैं जहां चीनी र्इ-काॅमर्स कंपनी अलीबाबा भी नजर रखे हुए है। अभी एक वेबसाइट ने अपने रिपोर्ट में कहा था की अलीबाबा राॅकेट इंटरनेट की कंपनी दराज में स्टेक खारीदने की तैयारी में है। पाकिस्तान की सबसे बड़ी आॅनलाइन र्इ-काॅमर्स कंपनी दराज ही है।


भारतीय सेलर्स पाकिस्तान में बेच सकेंगे माल

इस मामलें से जुड़े जानकारों का मानना है कि, क्लिक.पीके में अमेजन की हिस्सेदारी बढ़ने से भारतीय सेलर्स को पाकिस्तान में माल बेचने का मौका मिलेगा। इस वेबसाइट के द्वारा खरीदे गए सामान की डिलीवरी दुबर्इ के रास्ते की जाएगी जहां पर साॅक का बेस है। हालांकि पाकिस्तान ने 1200 सामानों की एेसी लिस्ट बनार्इ है जिसे भारत से आयात नहीं किया जा सकेगा। इसी वजह से दुबर्इ आैर अफगानिस्तान के तरफ से दोनो देशों के बीच अनाैपचारिक व्यापार को बढ़ाव मिलता हैं।


भारतीय एफएमसीजी प्रोडक्ट्स पाकिस्तान में है पाॅपुलर

साल 2016 के ICRIER के पेपर के अनुसार, दोनों देशों की बीच साल 2013 में 4.7 अरब डाॅलर का व्यापार हुआ था जिसका एक बड़ा हिस्सा भारत से निर्यात का था। उसी साल भारत आैर पाकिस्तान के बीच 2.3 अरब डाॅलर का आैपचारिक व्यापार हुआ था जो साल 2017 में घटकर 2.3 अरब डाॅलर हो गया। आपको बता दें की वर्तमान में बहुत सारे एेसे भाारतीय एफएमसीजी प्रोडक्ट्स है जो पाकिस्तान में लोकप्रिय है। भारत से पाकिस्तान में जाने वाले अधिकतर प्रोडक्ट्स दुबर्इ के रास्ते जाते हैं। जहां से कराची के बड़े अायात व्यापारी के जरिए पूरे पाकिस्तान में बेचे जाते हैं।


दो युवाआें ने मिलकर खोला था क्लिक.पीके

पाकिस्तान की र्इ-काॅमर्स वेबसाइट क्लिक.पीके को साल 2015 में मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल के दो युवाआें ने मिलकर खोला है। इनका नाम मुहम्म्द खालिद आैर शहजाद शेराजी है जो की मैनेजमेंट ग्रैजुएट्स हैं।