
नर्इ दिल्ली। एक्सिस बैंक की सीर्इआे व एमडी शिखा शर्मा के कार्यकाल घटने के बाद अब बैंक के आगे की कमान संभालने के लिए नए चेहरे की तलाश शुरु हो गर्इ है। एक्सिस बैंक के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर कौन बैंक का आगे की कमान संभालेगा। फिलाहल बैंक के पास नए सीर्इआे को नियुक्त करने में आठ महीनें का समय बचा है। खबरों के अनुसार बैंक ने पहले से ही कुछ नामों को छांट रखा है।
इन लोगों के नाम पर हो सकती है चर्चा
जो लोग एक्सिस बैंक के सीर्इआे बनने की रेस में आगे चल रहे हैं, गोल्डमैन सैश के संजय चटर्जी, केकेआर के कंट्री हेड संजय नायर, डाॅयच बैंक के पूर्व एशिया पैसेफिक चीफ गुनीत चढ्ढा आैर सीटी ग्रुप के सीर्इआे परमीत झोवरी का नाम शुमार है। यहीं नहीं इसके साथ ही बैंक के निदेशक आैर रिटेल बैंकिंग हेड राजीव आनंद व ब्लैकराॅक के पूर्व सीर्इआे रोहित भगत के नाम पर भी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि एक्ससि बैंक के डिप्टी प्रबंध निदेशक वी श्रीनिवासन स्वंय इस सीर्इआे पद के लिए अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
सब कमेटी ने नहीं किया है किसी से संपर्क
हालांकि नियुक्ति के लिए बनी सब-कमेटी ने कहा है कि वो किसी भी संभावित उम्मीदवारों से कोर्इ संपर्क नहीं किया है। नए सीर्इआे की नियुक्ति के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से टाइमलाइन के साथ-साथ अनुमति भी लेनी होगी।
इन बैंको के सीर्इआे को भी मिला एक्सटेंशन
देश के दो आैर प्रमुख बैंक अपने सीर्इआे को एक्सटेंशन देने जा रहे हैं। यस बैंक के सीर्इआे राणा कपूर को बैंक अगले तीन साल के लिए सीर्इआे पद पर बने रहने के लिए 26 अप्रैल को अप्रुवल देने वाला है। इसके साथ ही बंधन बैंक ने भी पहले ही अपने सीर्इआे चंद्रशेखर घोष को सीर्इआे पद पर आगे बने रहने के लिए जुलार्इ 2021 तक के लिए एक्सटेंशन दे चुका है।
आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के सीर्इआे बन सकते हैं संदीप बख्शी
वीडियोकाॅन लोन केस के बाद अब चंदा कोचर को भी आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के सीर्इआे पद से हटाने की खबरें आ रही हैं। हालांकि इसके लिए आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक को आरबीआर्इ से मंजूरी लेनी होगी। कयास लगाया जा रहा है कि संदीप बख्शी को आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के सीर्इआे पद की कमान दी जा सकती है। वर्तमान में संदीप बख्शी आर्इसीआर्इसीआर्इ प्रुडेंशियल के सीर्इआे हैं।
Published on:
11 Apr 2018, 1:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.