Personal Finance

कोरोना के कारण बदलें जन धन अकाउंट के नियम, जानें कैसे निकाल सकते हैं पैसे

महिला जनधन खाताधारकों के अकाउंट में 500 रुपये जमा करा रही है। अब सरकार ने अप्रैल महीने की किस्त भेजनी शुरू कर दी है।

2 min read
jan dhan account

नई दिल्ली: कोरोना के दौरान सरकार ने गरीबों के लिए जितनी भी घोषणाओं का ऐलान किया है। उन सभी योजनाओं का पैसा सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMJKY) के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रही है । महिला जनधन खाताधारकों के अकाउंट में 500 रुपये जमा करा रही है। अब सरकार ने अप्रैल महीने की किस्त भेजनी शुरू कर दी है। आज से इन पैसों को निकाला जा सकेगा लेकिन पिछले महीनों की ही तरह सरकार अलग-अलग अकाउंट्स में अलग अलग टाइम पर पैसे भेजेंगी । वैसे सरकार ने इस बार जम धन खाता में पैसे निकालने के नियम में कुछ बदलाव भी किये हैं। बैंकों में भीड़ न हो, इसके लिए जनधन अकाउंट (Jan Dhan Account) नंबर को हथियार बनाया गया है। इसका मतलब यह कि आपके जनधन खाते के नंबर से पता चलेगा कि आपको कब पैसे निकालना है। जनधन खातों से पैसे निकालने के नियमों में कुछ बदलाव करते हुए सरकार ने बताया है कि अकाउंट नंबर के आखिरी संख्या से आप यह जान सकते हैं लाभार्थी को पैसे निकालने बैंक शाखा कब जाना है।

क्या कहता है नियम- इस नियम के मुताबिक शून्य या 1 पर खत्म होने वाले खातासंख्या धारक 4 मई को पैसे निकाल सकते हैं। इसी तरह 2 या 3 पर खत्म होने वाले खाताधारक 5 मई को विद्ड्रॉल कर सकते हैं। जिन महिला लाभार्थी की खाता संख्या का अंतिम अंक 4 या 5 के साथ खत्म है, वे 6 मई को और 6-7 आखिरी अंक वाले बैंक खाताधारक 8 मई को विद्डॉल कर सकते हैं।

अगर कोई इस टाइम टेबल के हिसाब से पैसा नहीं निकालना चाहता तो वो 11 मई के बाद कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। इस संबंध में खाताधारक अपने बैंक मैनेजर और बैंक मित्र की मदद ले सकते हैं।

पिछले महीने 32 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 29,352 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिली थी।

सरकार ने आर्थिक पैकेज के तहत किया था ऐलान-

दरअसल, मोदी सरकार गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को 1.70 लाख करोड़ की मदद करने का ऐलान किया। इसका फायदा गरीब, मजदूर, महिला वर्ग के अलावा दिव्यांग, विधवा और बुजुर्ग वर्ग को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। भारत सरकार 20 करोड़ जनधन खाताधारक महिलाओं को अगले तीन महीने तक 500 रुपये हर महीने देने का ऐलान किया था ताकि घर की जरूरतें पूरी करने में उनकी मदद हो सके।

Published on:
04 May 2020 05:09 pm
Also Read
View All