Personal Finance

अब बिना बैंक गए बड़ी ही आसानी से मिलेगा 1 करोड़ तक का लोन, जानिए कैसे

वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने हाल ही में एक पोर्टल लॉन्च किया है। जिसके तहत अब छोटे करोबारीयों को एक घंटे से भी कम समय में 1 करोड़ तक का लोन मिल जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2018, 2:49 PM IST
loan
अब बिना बैंक गए बड़ी ही आसानी से मिलेगा 1 करोड़ तक का लोन, जानिए कैसे

नई दिल्ली। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने हाल ही में एक पोर्टल लॉन्च किया है। जिसके तहत अब छोटे करोबारीयों को एक घंटे से भी कम समय में 1 करोड़ तक का लोन मिल जाएगा। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने यह वादा भी किया है की बैंक करोबारीयों को 1 घंटे में ही लोन दे देगा और इसके लिए करोबरीयों को बैंक तक जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। करोबारी को घर बैठे ही 1 घंटे में 1 करोड़ तक का लोन मिल जाएगा।

8 दिनों में मिलेगा लोन
इस psbloansin59minutes.com डिजिटल प्लेटफार्म से आपको 8 दिनों के भीतर लोन मिल जाएगा। अगर कोई व्यक्ति इस पोर्टल से लोन लेने चाहता है। तो उसे अपनी जीएसटी की विस्‍तृत जानकारी, आयकर की जानकारी और बैंक स्‍टेटमेंट इस पोर्टल पर सबमिट करना होगा।

इन बैंकों से ले सकते है लोन
दस्तावेज अपलोड होने के बाद बैंक, मंत्रालय, आयकर विभाग इनकी जांच करेंगे। अगर दस्तावेज सही पाएं गए तो अगल एक हफ्ते में लोन की राशि आपके खाते में पहुंच जाएगी। हालांकि इसमें केवल वर्किंग डेज को शामिल किया जाएगा। यह शायद पहला मौका है जब सरकारी बैंकों ने एमएसएमई सेक्टर को लोने देने के लिए साथ आएं हैं। इसमें SIDBI और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और विजया बैंक शामिल हैं। सरकार को उम्मीद है की आने वाले समय में इस पोर्टल से कई और बैंक जुड़ेगे।

Published on: