26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने में आर्इ 75 रुपए की गिरावट, चांदी हुर्इ 460 रुपए मजबूत

बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए लुढ़ककर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 460 रुपए की छलांग लगाकर डेढ़ माह के उच्चतम स्तर 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 26 Sep 2018, 2:45 PM IST

Jaipur junction ats karwai

gold kharidne ka muhurat

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की फीकी पड़ी चमक और ऊंचे भाव पर खरीददारी कम होन से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए लुढ़ककर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग में आर्इ तेजी से चांदी 460 रुपए की छलांग लगाकर डेढ़ माह के उच्चतम स्तर 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.72 डॉलर की गिरावट में 1,200.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 0.80 डॉलर की गिरावट में 1,204.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका के फेडरल रिजर्व की आज देर शाम खत्म होने वाली बैठक के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में घटा है। ऐसी संभावना जतार्इ जा रही है कि फेड रिजर्व इस बैठक में ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढोतरी करने का निर्णय ले सकता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की तेजी में 14.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गर्इ।

स्थानीस स्तर पर गिरे सोने के भाव
वैश्विक दबाव और पितृपक्ष के कारण जेवराती मांग की सुस्ती से सोना स्टैंडर्ड 75 रुपए फिसलकर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,500 रुपए के भाव पर स्थिर रही। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 460 रुपए की बढ़त में 38,750 रुपए प्रति किलाग्राम पर पहुंच गर्इ। चांदी वायदा भी 540 रुपए की तेजी में 38,265 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,650
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,500
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,750
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,265
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग