26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन पांच राज्यों में पेट्रोल-डीजल और शराब पर एक समान होगा टैक्स

हर दिन बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को देखते हुए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और संघ शासित चंडीगढ़ ने पेट्रोल और डीजल पर एक समान टैक्स लगाने पर सहमति जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 26 Sep 2018, 11:49 AM IST

petrol

इन पांच राज्यों में पेट्रोल-डीजल और शराब पर एक समान होगा टैक्स

नई दिल्ली। हर दिन बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को देखते हुए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और संघ शासित चंडीगढ़ ने पेट्रोल और डीजल पर एक समान टैक्स लगाने पर सहमति जताई है। इतना ही नहीं एक अधिकारी के बयान के अनुसार ये राज्य शराब और वाहनों के पंजीयन तथा परिवहन परमिट के मामले में भी एक समान टैक्स रखने पर सहमत हुए हैं। यह बदलाव 15 दिनों में देखने को मिल सकता हैं।

इन राज्यों में समान होंगे टैक्स
इन पांचों राज्यों के वित्त मंत्रियों तथा केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकारियों ने इस मामले को लेकर चंडीगढ़ एक बैठक में चर्चा की। जिसके बाद एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा है की बैठक के दौरान पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित टैक्स (वैट) की दरें समान रखने पर सहमति बन गई है। इन राज्यों के अधिकारियों ने यह भी निर्णय लिया कि इसके संबंध में एक उप-समिति गठित की जाएगी जो अगले 15 दिनों में दरें एक समान रखने को लकर सुझाव देगी। बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि एक समान दरों से व्यापार के हेर-फेर पर रोक लगेगी।

पंजाब में सबसे ज्यादा है पेट्रोल के दाम
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कहना है की बैठक में यह तय किया गया है कि पेट्रोल और डीजल पर वैट दरों में समानता लाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे ताकि उपभोक्ताओं को राहत दी जा सके। आपको बता दें की पंजाब उन राज्यों में शामिल है जहां पेट्रोल पर पर सबसे ऊंची दर से वैट लगता है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने बैठक के बाद कहा इससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा और इसके साथ-साथ कालाबाजारी पर रोक लगेगी। लगातार कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा था। लेकिन आज देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई हैं।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग