26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आपने की ये गलती, तो नहीं मिलेगा जनधन खाते पर बीमा और ऑवरड्राफ्ट का फायदा

देश के लोगों को बैंक तक पहुंचाने के लिए पीएम मोदी ने जनधन खातों की शुरुआत की हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अब इस योजना को हमेशा चालू रहने वाली योजना बना दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 26 Sep 2018, 9:44 AM IST

pm modi

अगर आपने की ये गलती तो नहीं मिलेगा, जनधन खाते पर बीमा और ऑवरड्राफ्ट का फायदा

नई दिल्ली। देश के लोगों को बैंक तक पहुंचाने के लिए पीएम मोदी ने जनधन खातों की शुरुआत की हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अब इस योजना को हमेशा चालू रहने वाली योजना बना दिया है। पीएम मोदी समय -समय पर इस योजना पर मिलने वाली सुविधाओं को भी बढ़ाते रहते है। हाल ही में पीएम मोदी ने जनधन खातों पर मिलने वाली ऑवरड्राफ्ट फैसिलिटी और दुर्घटना बीमा को डबल कर दिया है। लेकिन क्या आप ये जानते है की सिर्फ जन-धन खाता खोल देने से आपको इन दोनों सुविधाओं का फायदा नहीं मिल जाता है। इन दोनों सुविधाओं का लाभ आप तभी ले पाएंगे जब आप इन खातों से जुड़ी दो शर्तें पूरी करेंगे। आइए जानते है क्या है ये दोनों शर्तें।

ऐसे मिलेगा ओवरड्राफ्ट का फायदा
अगर आप 10 हजार रुपए के ओवरड्राफ्ट का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए एक अहम शर्त है। आपको इस सुविधा का फायदा तब ही मिलेगा जब आप खाता खोलने के बाद 6 महीनों तक इसका सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे। कहने का मतलब है कि 6 महीनों के दौरान आपको खाते से लेन-देन करते रहना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो बैंक आपको ये इस सुविधा नहीं देगा।

ऐसे मिलेगा 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा
एटीएम कार्ड पर मिलाने वाले दुर्घटना बीमा को पीएम मोदी ने 1 लाख की बजाय 2 लाख रुपए कर दिया है। लेकिन इसे हासिल करने की भी एक शर्त है। एटीएम कार्ड पर मिलने वाला ये फायदा भी लेन-देन से जुड़ा है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक दुर्घटना बीमा का फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आप ने दुर्घटना के दिन से पहले के 90 दिनों के भीतर इससे लेन-देन किया हो।लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें - यहां 13 रुपए सस्ता मिल रहा है पेट्रोल, तस्करी करने में जुटे लोग