Personal Finance

Jan Dhan Account: जीरो बैलेंस होने पर भी खाते से निकाल सकेंगे 5000 रुपये, जानें कैसे

-Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: प्रधानमंत्री जनधन योजना ( PM Mantri Jan Dhan Scheme ) की शुरुआत 2014 में हुई थी। -इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब से गरीब को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना है। -देश में अब तक इस योजना के तहत करीब 38 करोड़ से अधिक लोगों के खाते खोले गए हैं।
2 min read
Oct 02, 2020
pm jan dhan account how to apply eligibility status online form
Jan Dhan Yojana: जीरो बैलेंस होने पर भी खाते से निकाल सकेंगे 5000 रुपये, जानें कैसे

नई दिल्ली।
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री जनधन योजना ( PM Mantri Jan Dhan Scheme ) की शुरुआत 2014 में हुई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब से गरीब को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना है। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ इसी खाते के जरिए आप तक पहुंचता है। देश में अब तक इस योजना के तहत करीब 38 करोड़ से अधिक लोगों के खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट में बहुत सारे फायदे मिलते है, जिनका लाभ आप भी उठा सकते हैं।

5,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा
प्रधानमंत्री जनधन योजना के कई फायदे हैं। इस खाते में आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है। इसमें जमा राशि पर ब्याज, दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, लाभार्थी की मौत होने पर 30,000 रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिए सीधी मदद मिलती है। खाताधारक को 5,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है। यानी की अगर आपके खाते में जीरो बैलेंस हैं तो भी आप 5000 रुपये निकाल सकेंगे।

कैसे खुलवाएं पीएम जनधन खाता ( How to Open PM Jan Dhan Account )
जनधन खाता खुलवाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड के अलावा केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी कोई पहचान पत्र काम में ले सकते हैं।

-खात खुलवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmjdy.gov.in या किसी भी बैंक की वेबसाइट से इसका फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।
-फॉर्म को पूरी तरह भरें, जरूरी दस्तावेज इकट्ठा कर लें।
-दस्तावेजों को आपको नजदीकी बैंक शाखा में जमा कराना होगा।
-दस्तावेजों को वेरिफाइ किए जाने के बाद आपका खाता खुल जाएगा।

Published on:
02 Oct 2020 05:43 pm