Personal Finance

Post Office की इस स्कीम में गारंटी से डबल होगा पैसा, डूबने का डर भी नहीं

-Post Office Kisan Vikas Patra Scheme: आज के समय हर कोई अपने निवेश को डबल करना चाहता है। -कोई चाहता है कि उसका पैसा डबल ( Double Return on Investment ) हो जाए।-लेकिन, इसके लिए सही स्कीम और सही जगह निवेश करना जरूरी है। -अगर आप भी अपने पैसे को गारंटी से डबल करना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) की किसान विकास पत्र ( Kisan Vikas Patra- KVP ) योजना में निवेश कर सकते हैं।

2 min read
Aug 29, 2020
Post Office की इस स्कीम में गारंटी से डबल होगा पैसा, डूबने का डर भी नहीं

नई दिल्ली।
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme: आज के समय हर कोई अपने निवेश को डबल करना चाहता है। कोई चाहता है कि उसका पैसा डबल ( Double Return on Investment ) हो जाए। लेकिन, इसके लिए सही स्कीम और सही जगह निवेश करना जरूरी है। अगर आप भी अपने पैसे को गारंटी से डबल करना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) की किसान विकास पत्र ( Kisan Vikas Patra- KVP ) योजना में निवेश कर सकते हैं। किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर बेहतर रिटर्न की गारंटी मिलती है।

6.9 फीसदी की दर से मिलता है ब्याज
किसान विकास पत्र योजना में आपका निवेश 124 महीने में डबल हो जाएगा। 2021 की दूसरी तिमाही यानी 30 सितंबर तक इसकी ब्याज दर 6.9 फीसदी तय की गई है। अगर आप इस योजना में एकमुश्त एक लाख रुपये की राशि निवेश करते हैं, तो आपको मेच्योरिटी पर 2 लाख रुपये रिटर्न में मिलेंगे।

मिलती है कई सुविधाएं
किसान विकास पत्र योजना में आपको कई सुविधाएं मिलती हैं। आप इसे ढाई साल बाद भुना सकते हैं। इसके अलावा योजना को दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर किया जा सकता है। किसान विकास पत्र योजना में नॉमिनेशन की सुविधा भी जाती है।

कौन कर सकता है निवेश ?
18 साल के बाद कोई भारतीय किसान विकास पत्र योजना में निवेश कर सकता है। खास बात है कि इस योजना में आपको सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट की भी सुविधा मिलती है। हालांकि, इस योजना में नाबालिग भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी देखरेख अभिभावक को करनी होगी।

Published on:
29 Aug 2020 05:06 pm
Also Read
View All