Personal Finance

Post Office ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से हो सकता है ये बड़ा बदलाव

-Post Office Schemes: एक अक्टूबर से पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों ( Post Office Interest Rates 2020 ) में बदलाव हो सकता है। -हर तीन महीने से पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों की समीक्षा होती है।-इस समीक्षा के दौरान ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है या फिर स्थिर रह सकती हैं। -इसके अलावा सरकार ब्याज दरों में बढ़ोतरी भी कर सकती है।

2 min read
Sep 29, 2020
Post Office ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से ब्याज दरों में बदलाव संभव

नई दिल्ली।
Post Office Schemes: अगर आप भी पोस्ट ऑफिस के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। एक अक्टूबर से पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों ( Post Office Interest Rates 2020 ) में बदलाव हो सकता है। आपको बता दें कि हर तीन महीने से पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों की समीक्षा होती है। इसके बाद पहली तारीख को अगली तिमाही के लिए नई दरें लागू होती है। इस समीक्षा के दौरान ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है या फिर स्थिर रह सकती हैं। इसके अलावा सरकार ब्याज दरों में बढ़ोतरी भी कर सकती है। ऐसे में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो 30 सितंबर से पहले वर्तमान ब्याज पर निवेश कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस में सुरक्षित निवेश ( Best Investment Plans )
बता दें कि पोस्ट ऑफिस निवेशकों की पहली पसंद है। क्योंकि यहां निवेश पर आपको अच्छा रिटर्न तो मिलता ही है, साथ में आपका पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है। ऐसे में आप बिना किसी जोखिम के निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस ने विभिन्न वर्गों के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं, जहां आप निवेश कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस बचत खाता ( Post Office Saving Account )
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में आपको 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। सेविंग अकाउंट में ग्राहकों को खाते में कम से कम 500 रुपए की राशि हर वक्त रखनी होगी। बता दें कि इससे पहले मिनिमम बैलेंस की सीमा मात्र 50 रुपए थी। अब अगर खाते में 500 रुपए नहीं रहेंगे तो वित्तीय वर्ष के अंत में 100 रुपए की पेनल्टी लगेगी।

पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट ( Post Office FD )
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेशकों को 5.8% की दर से ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस fixed Deposit में 1-3 वर्षों के लिए 5.5% की ब्याज दर है। 5 वर्षीय fixed Deposit पर 6.7% ब्याज दर है। इसके अलावा, पोस्ट ऑफिस में 5 साल की fixed Deposit पर निवेशकों को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूट भी मिलेगी।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट ( NSC )
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट भी एक सुरक्षित निवेश का अच्छा विकल्प है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। एनएससी पर ब्याज की मौजूदा दर 6.8% है और ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि है।

Published on:
29 Sept 2020 04:31 pm
Also Read
View All