Personal Finance

दुबर्इ में निकली इन दो भारतीयों की लाॅटरी, एक को मिले 7 करोड़ तो दूसरे को मिली बीएमडब्ल्यू कार

संयुक्त अरब अमीरात के विश्व प्रसिद्घ शहर दुबई में भारतीयों झंडा गाड़ दिया है। वहां की लाॅटरी प्रतियोगिता एक ने 10 लाख डॉलर यानी लगभग 7 करोड़ रुपए की रकम जीती है।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 3:08 PM IST
Dubai
दुबर्इ में निकली इन दो भारतीयों की लाॅटरी, एक को मिले 7 करोड़ तो दूसरे को मिली बीएमडब्ल्यू कार

नर्इ दिल्ली। कहावत है ना कि भगवान जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। एेसा ही कुछ दुबर्इ में दो भारतीयों के साथ हुआ है। यूएर्इ में दो भारतीयों की एेसी लाॅटरी लगी कि वो देखते ही देखते करोड़पति बन गए। इससे पहले भी कर्इ भारतीय दुबर्इ की लाॅटरी में करोड़ों रुपए जीत चुके हैं। लॉटरी के ड्रॉ की घोषणा दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को की गई थी। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर ये दोनों भारतीय कौन से हैं आैर उन्हें लाॅटरी में कितनी रकम जीती है।

ये भी पढ़ेंः-गोल्ड से भी दोगुनी महंगी यह घास, यौन शक्ति बढ़ाने के आती है काम

इन दो भारतीयों ने जीती है लाॅटरी
संयुक्त अरब अमीरात के विश्व प्रसिद्घ शहर दुबई में भारतीयों झंडा गाड़ दिया है। वहां की लाॅटरी प्रतियोगिता एक ने 10 लाख डॉलर यानी लगभग 7 करोड़ रुपए की रकम जीती है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इतनी भारी राशि जीतने वाले का नाम संदीप मेनन है। वह ड्रॉ जीतने वाले 132वें भारतीय हैं। संदीप कुवैत में रहते हैं। वहीं दूसरे भारतीय का नाम है संदीप बोस। उन्होंने इस लाॅटरी में करोड़ों रुपयों की बीएमडब्ल्यू लग्जरी का जीती है। बोस के अलावा मिस्त्र के नागरिक होसाम हुसेन सलमान ने भी लॉटरी में यही गाड़ी जीती है।

ये भी पढ़ेंः-मात्र 70 पैसे के प्रीमियम पर मिल रहा है इंश्योरेंस, इतने समय में बन जाएंगे करोड़पति

कर्इ भारतीय जीत चुके हैं लाॅटरी
इससे पहले भी कई भारतीय दुबर्इ में करोड़ों रुपयों की लाॅटरी जीत चुके हैं। कुछ समय पहले यूएई में एक 30 साल के भारतीय ने 1.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 13 करोड़ रुपए की मासिक लॉटरी जीती थी। अप्रैल माह में एक भारतीय ड्राइवर जॉन वर्गिस ने दुबई में 12 मिलियन दिरहम यानी लगभग 21 करोड़ रुपए जीते थे। वर्गिस केरल के रहने वाले हैं। वहीं केरल निवासी एक और शख्स ने जनवरी में ही लगभग 21 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी।

Published on: