फिरोजाबाद

सेक्युलर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की एक पोस्ट से राजनीति में आया भूूचाल, सपाइयों पर लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

- जिला उपाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी में वापस आने के लिए दबाव बनाए जाने का लगाया आरोप, दो दिन गायब रहे सेक्युलर जिला उपाध्यक्ष।
less than 1 minute read
Secular Morcha
Secular Morcha

फिरोजाबाद। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस दिन से फिरोजाबाद में रोड शो किया है। समाजवादी पार्टी में भूचाल मचा हुआ है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अब सेक्युलर मोर्चा में शामिल होते जा रहे हैं। सेक्युलर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दो दिन तक शहर से लापता रहे। उनकी खोज बीन शुरू कर दी गई। उसके बाद वह जब लौटकर आए तो उनकी बातों से भूचाल आ गया।

यह भी पढ़ें—

सपाई ले गए थे
सेक्युलर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि साढे़ चार साल तक पार्टी में उनका उत्पीड़न किया गया। जिले में एक ही नेता था। उसके अलावा अन्य कोई नहीं। इस बीच जिले के सांसद अक्षय यादव भी कभी उनसे नहीं मिले। जब वह सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो गए तो सांसद अक्षय यादव समेत अन्य सपा नेता उनके घर पर आए और उन्हें अपने साथ बुलाकर ले गए।

यह भी पढ़ें—

पार्टी में शामिल कराने के लिए बना रहे थे दबाव
उन्होंने कहा कि सपा नेता उन्हें पार्टी में वापस लाने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन उन्होंने पार्टी में वापस जाने से मना दिया। वह सेक्युलर मोर्चा में हैं। शिवपाल यादव उनके नेता हैं। वह सेक्युुलर मोर्चा के साथ ही आगे बढ़ेंगें। पार्टी ने पद देकर उनके मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें—

यह भी पढ़ें—

Updated on:
20 Oct 2018 01:10 pm
Published on:
20 Oct 2018 01:10 pm
Also Read
View All