2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव का फिरोजाबाद में बिग शो, गाड़ियों का काफिला देख, उड़े सपाइयों के होश

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के रोड शो को लेकर उमड़ी भीड़ ने सपाइयों के होश उड़ा दिये हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Secular Morcha

Secular Morcha

फिरोजाबाद। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के रोड शो को लेकर उमड़ी भीड़ ने सपाइयों के होश उड़ा दिये हैं। फिरोजाबाद के कठफेरी से सुबह 10 बजे शिवपाल यादव का रोड शो शुरू होना था, लेकिन वे देरी से आये। इससे पहले वहां जुटी शिवपाल समर्थकों की भीड़ ने रोड जाम कर दिया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था।

ये भी पढ़ें - शिवपाल यादव का पहला मास्टर स्ट्रोक, रामगोपाल यादव के उड़ेंगे होश....

60 किमी का रोड शो
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद शिवपाल यादव पहली बार फिरोजाबाद जिले में आ रहे हैं। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन करने के उद्देश्य से आज रोड शो किया जा रहा है। ये रोड शो कठफेरी से शुरू होगा, जो करीब 60 किलोमीटर तक का होगा। इस रोड शो के लिए जगह-जगह तैयारियां की गई हैं। पार्टी के नेता सुबह से ही कठफेरी पहुंच गये। बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को देख शिवपाल समर्थक गदगद नजर आये।

ये भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी के इन कद्दावर नेताओं की सूची तैयार, शिवपाल के रोड शो से पहले होगी बड़ी घोषणा

Story Loader