फिरोजाबाद

शिवपाल के रोड शो के बाद फिरोजाबाद आ रहे अखिलेश यादव, करेंगे बड़ा धमाका

टूंडला के गांव कुतुकपुर जारखी में पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव को सेक्युुलर मोर्चा के झंडे दिखाई दिए थे, इसके बाद रामगोपाल नाराज भी दिखे।
2 min read
shivpal yadav
शिवपाल के रोड शो के बाद फिरोजाबाद आ रहे अखिलेश यादव, करेंगे बड़ा धमाका

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। विगत तीन दिन से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव जिले में डेरा जमाए रहे और अब 29 अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आ रहे हैं। वह भले ही दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हों लेकिन शिक्षा के मंच से पह राजनीति पर निशान साधेंगे। यही नहीं पार्टी से नाराज लोगों को मनाने का काम भी करेंगे।

शिकोहाबाद है सपा का गढ़
शिकोहाबाद प्रारंभ से ही समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। शिकोहाबाद निवासी व सिरसागंज विधायक हरीओम यादव के नाराज होने के बाद से सहां सपा कमजोर पड़ गई। काफी तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता सपा छोड़कर सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो गए। ऐसे में नाराज कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी का नुकसान कर सकते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को मनाने का काम भी अखिलेश यादव यहां से कर सकते हैं।

रामगोपाल के कार्यक्रम में दिखे थे सेक्युलर मोर्चा के झंडे
शुक्रवार को टूंडला के गांव कुतुकपुर जारखी में इंटरलॉकिंग कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव को सेक्युुलर मोर्चा के झंडे दिखाई दिए थे। इस पर उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुुए लोगों से सपा का समर्थन करने की बात कही थी। उन्होंने सेक्युलर मोर्चा को भाजपा की देन बताया था।

यह होगा दीक्षांत समारोह में
जेएस विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 अक्टूबर को इसके परिसर में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के प्रसिद्ध कवि सोम ठाकुर को डीलिट उपाधि और प्रमुख उद्योगपति ग्रीस मोहन गुप्ता को पीएचडी की मानध उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 130 छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्राउंज मेडल और 600 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी।

तैयारियों में जुटे सपाई
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कार्यक्रम को भव्यता से मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के लिए एक विशाल मंच का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही विशिष्ट और अति विशिष्ट लोगों के बैठने के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। सभी अतिथियों को विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया जाएगा और उनका स्वागत सम्मान होगा। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सुकेश यादव व उपकुलाधिपति डा. पीएस यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश के प्रसिद्घ कवि एवं साहित्यकार सोम ठाकुर को डीलिट और प्रमुख उद्योगपति ग्रीश मोहन गुप्ता को पीएचडी की मानध उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

इतने छात्र—छात्राओं को मिलेंगे मेडल
कार्यक्रम में 130 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, सिल्वर और ब्राउंज मेडल और 600 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की जाएंगीं। इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश किए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए होने वाली सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Updated on:
27 Oct 2018 03:09 pm
Published on:
27 Oct 2018 03:09 pm
Also Read
View All
जहरीले कीड़े के काटने से दो सगी बहनों की मौत, रात में घर पर सोई थीं, सुबह खराब हो गई हालत

Firozabad News: मासूम आरव को पटककर मारने वाले दरिंदे की उलटी गिनती शुरू, 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी फाइल

Aarav Murder Case: वो खौफनाक CCTV जिसे कोई दोबारा देख न सका… जब जज ने पूछा ‘क्यों मारा?’, तो भरी अदालत में खुद को ही थप्पड़ मारने लगा कातिल

Aarav Murder Case: फिरोजाबाद में भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले चाचा को मौत की सजा, कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला

Ram Mandir Controversy: ‘पूरा विपक्ष हताश है, जैसे- कोई बिल्ली खंभा खरोंच रही हो’, फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर भड़के साक्षी महाराज