फिरोजाबाद

अमृतसर हादसे के बाद बहुत दुखी हैं इस जिले के लोग, आत्मा की शांति के लिए किया ये काम, देखें वीडियो

— कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा युवाओं ने मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।

2 min read
Candle March
Candle March

फिरोजाबाद। अमृतसर में हुए हादसे को लेकर पूरा देश व्यथित है। फिरोजाबाद जिले के लोग अपना दुख व्यक्त करते नहीं थक रहे हैं। शहर के युवाओं और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें—

कांग्रेसियों ने यहां निकाला कैंडल मार्च
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य नुरूलहुदा लाला राईन गांधी के नेतृत्व में बाजे वाली गली से लेकर इमामबाड़े चौराहे तक अमृतसर रेल हादसे में मृत लोगों को श्रद्धाजंलि देते हुये कैण्डल मार्च निकाला गया। कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य नुरूलहुदा लाला राईन गांधी ने कहा कि बीते दिन अमृतसर में रावण पुतला दहन के दौरान हुये रेल हादसे की जो दुर्घटना हुई है वह दुःखद है। उन लोगों की आत्मा की शांति के लिये कैण्डल मार्च निकाला गया है।

मृतकों के परिवार को मिले आर्थिक मदद
उन्होंने कहा कि साथ ही केंद्र सरकार से मांग की जाती है कि सरकार मृत लोगों के परिवारीजनों को 50-50 लाख रूपये दें। जिससे उनके परिवारीजन अपना जीवन यापन कर सकें। जब से भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है तब से रेल दुर्घटनायें चरम सीमा पर पहुंची हैं। केंद्र सरकार को इसके लिये इस्तीफा दे देना चाहिये।

युवाओं ने दी श्रद्धांजलि
हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं मृतकों के साथ ही घायलों को भी आर्थिक मदद मुहैया कराए जाने की मांग की गई। युवाओं ने इस क्षति को देश की क्षति माना। कैण्डल मार्च में जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, मौहम्मद हसन सिद्दीकी, एआईसीसी सदस्य सुबूर अली, प्रकाशनिधि गर्ग, शहरीन खान, पीसीसी सदस्य नसीर अहमद, फईम कुरैशी, आमिर अली, इमरान कुरैशी, कमरूल जमा बाॅबी, नदीम कुरैशी, सोनू खान, अमन खान, माहिर खान, शाहिद राईन, रीना खान, सतीश चंद्र अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, राजेश शर्मा राज, साजद वेग, वकार अहमद, आजम खान आदि मौजूद रहे।

Published on:
21 Oct 2018 06:01 pm