फिरोजाबाद

पशु पालकों ने इसलिए जाम लगाकर किया हंगामा, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

खुरपका पशुओं का टीकाकरण करने के लिए पशु चिकित्सक द्वारा अवैध रूप से रूपए मांगे जाने पर भड़के ग्रामीण।
2 min read
Protest
पशु पालकों ने इसलिए जाम लगाकर किया हंगामा, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

फिरोजाबाद। सरकार पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चला रही है लेकिन सुहागनगरी में पशु चिकित्सकों की मनमानी के कारण पशु टीकाकरण न होने के कारण मर रहे हैं। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक पर टीकाकरण के बदले अवैध रूप से धन की मांग किए जाने को लेकर हंगामा कर जाम लगा दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

एका क्षेत्र का है मामला

फिरोजाबाद जिले के एका ब्लाक में पशुओं को गलघोंटू और खुरपका की बीमारी होने लगी है। कई किसानों के दुधारू पशु आकस्मिक काल का ग्रास बन गए। इसके चलते किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। बीमारी से पशुओं की मौत हो लेकर ग्रामीण परेशान हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी से पशुओं का टीकाकरण कराए जाने की मांग की लेकिन उनके द्वारा टीकाकरण के नाम पर रूपए की मांग की गई।

गुस्साए लोगों ने लगा दिया जाम

रूपए मांगे जाने पर ग्रामीण गुस्से में आ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ग्रामीण सडक पर पहुंच गए जहां उन्होंने जाम लगा दिया। ग्रामीण डाॅक्टर के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक और ग्रामीणों को बुलाया जिसमें ग्रामीण चिकित्सक द्वारा अतिरिक्त रूपए मांगने की बात कह रहे हैं। चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने कोई अतिरिक्त रूपए की मांग नहीं की। ग्रामीण बेवजह हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। गांव में टीम भेजकर पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा।

Published on:
03 Jun 2018 07:14 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद