12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेयजल की बूंद-बूंद के लिए तरस रही महिलाओं का सडक़ पर निकला गुस्सा

दर्जनों महिलाओं ने सडक़ पर आकर रास्ता जाम कर दिया तथा समाधान नहीं होने तक वहीं बैठे रहने की बात कही।

2 min read
Google source verification
road jaam

पेयजल की बूंद-बूंद के लिए तरस रही महिलाओं का सडक़ पर निकला गुस्सा

पाटन. कस्बे के होली चौक से लेकर डाबला रोड पेयजल संकट की वजह से परेशान महिलाओं ने शनिवार सुबह पाटन डाबला रोड पर पत्थर डालकर रास्ता जाम कर दिया। महिलाओं का कहना था कि भारी गर्मी के मौसम में भी जलदाय विभाग द्वारा पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है।


भीषण गर्मी में महिलाओं को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यहां आसपास अन्य कोई विकल्प नहीं होने से मजबूरन पानी के टैंकर लेने पड़ रहे हैं। दर्जनों महिलाओं ने सडक़ पर आकर रास्ता जाम कर दिया तथा समाधान नहीं होने तक वहीं बैठे रहने की बात कही। पाटन थानाधिकारी सवाई सिंह तथा जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता आरके मीणा ने मौके पर समझाइश की।


उन्होंने बताया कि डाबला रोड पर चल रहे सडक़ निर्माण की वजह से पाइप लाइन टूट गई है जिससे समस्या आ रही है। उधर दूसरी और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बताया कि सडक़ निर्माण की वजह से कोई पाइपलाइन नहीं टूटी है पेयजल समस्या का कारण कुछ अन्य है। कनिष्ठ अभियंता के के आश्वासन के बाद महिलाओं ने रास्ता खोला। जाम आधे घंटे तक रहा।


टोडा में आपूर्ति ठप, लोग परेशान
टोडा. गांव में शनिवार को पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। गौरतलब है कि गांव में तीसरे दिन जलदाय विभाग द्वारा जलापूर्ति की जाती है, शनिवार सुबह जलापूर्ति की जानी थी, लेकिन विभाग द्वारा पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को अपने हलक तर करने के लिए एक किलामीटर दूर से पानी लाना पड़ा। वहीं पर भीषण गर्मी व तेज धूप में सुबह से शाम तक हैण्डपंपों पर लोगों की कतार लगी रही। जलदाय विभाग अक्टूबर 2017 से तीसरे दिन पानी की आपूर्ति कर रहा है।


फिर बिगड़ा रसोई का बजट, जानिए कितने रूपए महंगा हुआ रसोई सिलेंडर