5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर बिगड़ा रसोई का बजट, जानिए कितने रूपए महंगा हुआ रसोई सिलेंडर

रसोई का बजट एक बार फिर से बिगड़ गया है। पेट्रोलियम कम्पनियों ने घरेलू रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 3 Jun 2018, 1:47 PM IST

 Cylinder

फिर बिगड़ा रसोई का बजट, जानिए कितने रूपए महंगा हुआ रसोई सिलेंडर

सीकर. रसोई का बजट एक बार फिर से बिगड़ गया है। पेट्रोलियम कम्पनियों ने घरेलू रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 48 रुपए महंगा हो गया है जबकि गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 78 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है। बढ़े हुए दाम लागू हो गए हैं। रोजमर्रा की जरूरत रसोई गैस के दामों में हो बढ़ोतरी से आमजन खासा आक्रोशित है। गौरतलब है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को औसत तेल कीमतों और पिछले महीने के फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर एलपीजी के दामों में बदलाव करती हैं।

यह रहेंगे सिलेंडर के भाव : 15 किग्रा
घरेलू पहले 657 - अब 704
व्यवसायिक पहले 1213 - अब1290

पड़ेगा असर:
फल सब्जियों के बढ़ेगे दामसिलेंडर के दामों में वृद्धि का असर खाद्य पदार्थों में दिखेगा। ऐसे में या तो उत्पाद का वजन कम हो जाता है या फिर धीरे दाम बढ़ जाते हैं। इसका असर पूरे बजट पर पड़ रहा है।
किरण खोकर, गृहणी

सरकार महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह से असमर्थ साबित हो रही है। रोजमर्रा की जरूरत के दाम एक साथ 48 रुपए बढऩे से आमजन प्रभावित होगा।
संतरा देवी, गृहणी

रसोई से जुड़ी सामग्री के दाम कम रखकर सरकार आम आदमी को राहत दे सकती है। अगले माह कम्पनियों को अपनी दरों में कटौती करनी चाहिए।
लता सोनी, गृहणी

सिरोही में विद्युत कटौती का असर पेयजल पर भी
सिरोही. पानी सप्लाई के समय विद्युत कटौती होने से लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत भी की गई। उधर जलदाय के कर्मचारी प्रकाश मीणा ने बताया कि बिजली निगम को लिखित व मौखिक रूप से बता दिया गया कि सुबह 6 से 8 बजे तक कटौती न करे ताकि लोगों पानी मिल सके। लोगों का कहना है कि शनिवार को विद्युत कटौती नहीं हुई लेकिन लोगों ने बुस्टर लगाकर पानी खींच लिया जिससे कई घरों में पानी नहीं पहुंच पाया। लोगों ने प्रशासन से पपानी की सप्लाई के समय बिजली कटौती नहीं करने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़