फिरोजाबाद

केन्द्र सरकार के दूत ने परखी विकास की हकीकत

ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत गांवों में ली योजनाओं की जानकारी। ब्लॉक के देवखेड़ा, हेमराजपुर और कुतुकपुर जारखी में किया भ्रमण।
2 min read
Firozabad

फिरोजाबाद। बुधवार को केन्द्र सरकार के दूत ने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत चयनित गांवों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से योजनाओं की जानकारी ली। योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को होने पर प्रसन्नता जाहिर की।


कम्युनिकेशन डिर्पाअमेंट के थे डायरेक्टर

भारत सरकार के टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर बीरेन्द्र प्रताप ग्राम पंचायत देवखेड़ा मेें पहुंचे। जहां उन्होंने आशा और एएनएम से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत चलाई गई योजनाएं जन धन खाता, उज्ज्वला योजना, ग्राम शक्ति दिवस, आयुष्मान भारत योजना, किसान कल्याण कार्यशाला समेत अन्य योजनाओं की जानकारी ली। तदोपरांत वह गांव हेमराजपुर पहुंचे। जहां ग्रामीणों से सरकार द्वारा दिए जा रहे विद्युत कनैक्शन के बारे में जानकारी की।

यह भी पढ़ें-ताजमहल का शहर आगरा दुनिया का आठवां प्रदूषित शहर, यहां की हवा हुई जहरीली, मानव जीवन पर भारी संकट


ग्रामीणों ने की शिकायत

गांव में कुछ लोगों ने कनैक्शन जबरन देने की शिकायत की। कुछ ग्रामीणों ने राशन कार्ड न बनाए जाने की भी शिकायत की। केन्द्र सरकार के डायरेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव को शीघ्र ही राशन कार्ड बनवाकर उनको गैस कनैक्शन दिलवाए जाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत कुतुकपुर जारखी में उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी रामशंकर, स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार ज्योतिष दिवाकर, खंड प्रेरक अरूण कुमार समेत सचिव बाबू सिंह, पियूषकांत आदि मौजूद रहे।

Published on:
02 May 2018 08:31 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद