फिरोजाबाद

INDEPENDENCE DAY 2018: सुहागनगरी में कुछ इस तरह से मना आजादी का पर्व, देखें वीडियो

- खाकी ने ली सलामी, एसएसपी से मिला सम्मान, सामाजिक और गैर सामाजिक संस्थानों में गूंजे आजादी के तराने
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 11:25 AM IST
15 augast
15 augast

फिरोजाबाद। देश की आजादी का पर्व बुधवार को बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के बीच मना। पुलिस लाइन पर खाकी वर्दी धारियों ने परेड कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं शैक्षणिक संस्थाओं और गैर शैक्षणिक संस्थाओं पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

यह भी पढ़ें—

एसएसपी ने ली सलामी
पुलिस लाइन के मैदान में परेड के बाद एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने सलामी ली। जिले वासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उत्कृष्ट ककार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की मदद को पुलिस सदैव तैयार रहेगी।

यह भी पढ़ें—

जिला कार्यालय पर डीएम ने किया ध्वजारोहण
डीएम मुख्यालय पर डीएम नेहा शर्मा ने ध्वजारोहण किया। तहसीलों पर एसडीएम ने ध्वजारोहण किया। खंड विकास कार्यालयों पर बीडीओ ने ध्वजारोहण कर देश की आजादी का बखान किया। भारत माता चैक पर समाजसेवी इंजीनियर आरपी शर्मा और राधामोहन रावत ने ध्वजारोहण किया।

यह भी पढ़ें—

स्कूलों में बच्चों ने मचाया धमाल
शैक्षणिक संस्थाओं में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों को देश की आजादी का सही मतलब बताया। ब्लाक संसाधन केन्द्र टूंडला पर खंड प्रेरक द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई। बीआरसी जया शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला। अपने घर और आस—पास को साफ सुथरा रखने की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें—

Published on: