
ssp
फिरोजाबाद। विभिन्न जिलों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन लाख से अधिक का कैश, तमंचा और लूट की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए गिरोह के आरोपियों को जेल भेज दिया।
लंबे समय से दे रहे थे पुलिस को धोखा
जनपद फ़िरोज़ाबाद में काफी दिनों से पुलिस की नींद ***** करने वाले लुटेरे गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि तीन थानों की पुलिस इस गिरोह को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी। पुलिस ने इन्हें आखिरकार पकड़ ही लिया। इनके द्वारा हाल ही में शिकोहाबाद बैंक से एक बुजर्ग दो लाख रूपये निकाल कर फ़िरोज़ाबाद आरहा था। तभी बैंक से रैकी करते चले आ रहे इस गिरोह के कुछ सदस्यों ने एसपी सिटी कार्यालय से कुछ दूरी पर बुजर्ग से दो लाख रुपये लूट लिए थे।
क्राइम ब्रांच की मदद से पकड़े गए
एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह को निर्देशित कर घटनाओं का जल्द खुलासा करने के लिए थाना उत्तर थाना, थाना मटसेना और थाना सिरसागंज प्रभारियों सहित क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह को भी टीम का हिस्सा बनाया था। जैसे ही तीन थानों की पुलिस सहित क्राइम ब्रांच की टीम लूटेरों की खोज बीन करने निकली तो बैंक पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिख गए थे। टीम ने मुख्य आरोपी उदयवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
लूट का माल हुआ बरामद
पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सात साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को तीन लाख नौ हजार पांच सौ रूपये कैश, आठ देशी तमंचा, 16 कारतूस सहित दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
Published on:
04 Aug 2018 08:49 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
