फिरोजाबाद

बिहार में स्वच्छ भारत की अलख जगा रहे सुहागनगरी के स्वच्छाग्रही

बिहार को ओडीएफ करने और शौचालय का महत्व बताने जिले से गए हैं 40 से अधिक स्वच्छाग्रही।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2018, 4:35 PM IST
Clean India Campaign

फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष को खुले से शौच मुक्त कराना है। इसके लिए सरकार ने गांधी जयंती यानि दो अक्टूबर तक पूरे देश को खुले से शौच मुक्त करने का समय निर्धारित किया है। एक के बाद एक करके ग्राम, पंचायत और ब्लॉक को ओडीएफ करने का काम कराया जा रहा है। बिहार को ओडीएफ करने और शौचालय के महत्व को बताने के लिए सुहागनगरी से 40 से अधिक स्वच्छाग्रहियों को बिहार के चंपारण में भेजा गया है। जहां वह 10 दिन तक लगातार लोगों को मोटीवेट कर शौचालय का प्रयोग करने की जानकारी देंगे।


दो दिन पहले हुए हैं रवाना

विकास भवन डबरई से दो दिन पहले 40 से अधिक स्वच्छाग्रहियों को बस द्वारा बिहार के चंपारण को रवाना किया गया है। डीपीआरओ गिरीश चन्द्र ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छाग्रहियों को रवाना किया। सुहागनगरी से बिहार पहुंचे स्वच्छाग्रहियों ने बिहार के स्कूलों, गलियों और गांवों में रैलियां निकालकर लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया वहीं शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

10 दिन का है कार्यक्रम

स्वच्छाग्रहियों के साथ बिहार गए जिला प्रेरक विपुल गुलाटी ने पत्रिका को बताया कि बिहार के चंपारण नामक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को शौचालय के प्रति जागरूक करना और उनका प्रयोग करना समझाना है। फिरोजाबाद से आए स्वच्छाग्रहियों को अलग-अलग क्षेत्रों में लगाया गया है। उनके रूकने, खाने और पीने का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 10 दिन बाद स्वच्छाग्रहियों को फिरोजाबाद को ओडीएफ करने के कार्य में लगाया जाएगा।

Updated on:
5 Apr 2018, 4:35 PM IST
Published on: