2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आवारा जानवर बने हादसों का कारण, LIU अधिकारी और उनका पुत्र बना निशाना

शिकोहाबाद से लौटते समय मक्खनपुर क्षेत्र में कुत्ते से टकराई बाइक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 5 Apr 2018, 2:52 PM IST

LIU

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों के चलते लोगों का सड़क से निकलना दुश्वार हो गया है। आए दिन कोई न कोई किसी जानवर से टकराकर घायल हो जाता है। विगत एक माह की बात करें तो करीब एक दर्जन से अधिक हादसे आवारा जानवरों के टकराने से बढ़े हैं। बुधवार को भी कुत्ते से बाइक टकरा जाने के कारण एलआईयू अधिकारी और उनके पुत्र घायल हो गए।


मक्खनपुर पर हुआ हादसा

थाना दक्षिण क्षेत्र नगला भाऊ सदर तहसील निवासी एलआईयू विभाग के ऑफिसर 48 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव पुत्र अनवर सिंह यादव और उनका बेटा 20 वर्षीय हिमांशु बाइक द्वारा शिकोहाबाद विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थाना मक्खनपुर क्षेत्र इंदुमई के समीप अचानक सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गयी। जिससे असंतुलित होकर बाइक पलट गयी जिससे दोनों पिता पुत्र घायल हो गए।

सिर में लगी चोट

धर्मेन्द्र के सिर में अत्यधिक चोट आयी है। दोनों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां सीएमएस डॉ आरके पांडेय भी पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुनील बघेल और फार्मासिस्ट जगदीश एवं उनकी पूरी टीम ने तुरंत उपचार दिया। एलआईयू अधिकारी की हालत में सुधार है। हिमांशु के हाथ में चोट लगी है। मौके पर एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी अरूण कुमार सहित एलआईयू विभाग के कई अधिकारी पहुंच गए। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि उनकी सेहत में सुधार है।


शिकोहाबाद में भिड़ गए थे सांड

हाल ही में शिकोहाबाद में दो सांड आमने-सामने आ गए थे जिसकी वजह से हाईवे जाम हो गया था। उनकी लड़ाई में कोई भी बीच बचाव करने नहीं आया। करीब 15 मिनट के बाद लोगों ने साहस करते हुए उन्हें सड़क से हटाया तब जाकर जाम खुल सका था। वहीं फिरोजाबाद के जिला अस्पताल के सामने आवारा जानवर से कार टकराने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। टूंडला में एफएच मेडिकल काॅलेज के सामने सांड से बाइक टकराने पर दो बाइक सवार घायल हो गए थे। सर्विस रोड पर आवारा जानवरों को बचाने के चक्कर में कार पलट गई थी जिसमें कार सवार मामूली रूप से घायल हो गया था।